Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

तालिबानी सरकार का नया फरमान, ब्यूटी पार्लर पर लगाया प्रत‍िबंध.!!

अफगानिस्तान (Afghanistan) के तालिबानी शासकों ने देश में महिलाओं के ब्यूटी पार्लर बंद करने का फरमान जारी किया है। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिलाओं को एक महीने का वक्त दिया गया है। तालिबान ने कहा कि, एक महीने में तमाम ब्यूटी सैलून बंद करो, वजह बाद में बताएंगे! अफगानिस्तान की हुकूमत पर कब्जा करने वाले आतंकी संगठन तालिबान ने देश में तमाम ब्यूटी पार्लर बंद करने का ऑर्डर जारी किया है।

- Advertisement -

तालिबानी सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी है कि, अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों तथा आजादी पर यह पाबंदी है। बता दें कि, इससे पहले शिक्षा और ज्यादातर नौकरियों से उन्हें प्रतिबंधित किया जा चुका है।

ब्यूटी पार्लर बंद करने का जारी किया ऑर्डर 

तालिबान के ‘वर्च्यू एंड वाइस मिनिस्ट्री’ के प्रवक्ता मोहम्मद सिद्दीक अकिफ महाजर ने प्रतिबंध की जानकारियां नहीं दी है। उन्होंने केवल सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे पत्र की बातों की पुष्टि की है। मंत्रालय ने 24 जून को लिखा एक पत्र साझा करते हुए कहा कि, वह सर्वोच्च नेता हिबातुल्लाह अखुंदजादा के एक मौखिक आदेश से अवगत करा रहे हैं। यह प्रतिबंध राजधानी काबुल और सभी प्रांतों में रहेगा।

संपर्क का एक और रास्ता पूरी तरह बंद

महिलाओं को घरों से बाहर निकलने से रोकने के लिए उठाये गये बहुत से कदमों में से यह एक और है। इस आदेश का असर उन हजारों महिलाओं पर होगा, जो छोटे उद्योगों के जरिये अपनी रोजी-रोटी कमा रही हैं। अक्सर यह छोटे ब्यूटी पार्लर ही उन घरों में आय का एकमात्र स्रोत होते हैं। इनके बंद हो जाने से उनका अन्य महिलाओं और परिवारों के साथ संपर्क का एक और रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें