Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

स्वागत को हो जाइए तैयार, वतन लौट रहे हैं चैंपियन्स, रोहित सेना स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना

टीम इंडिया ने टी 20 वर्ल्ड कप तो अपने नाम कर लिया है लेकिन खराब मौसम के कारण अब तक स्वदेश वापसी नहीं हो पाई है। यहां चैंपियंस के दीदार और भव्य स्वागत के लिए फैंस बेकरार हैं। रोहित सेना के लौटने पर देश में जश्न की अलग से तैयारी चल रही है। ऐसे में अब सबके मन में बस यही सवाल चल रहा है कि आखिर टीम इंडिया वतन वापसी कब करेगी? तो इसका जवाब अब आ गया है। टीम इंडिया अपने स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

इसका मतलब साफ है कि जल्द ही हमारे सामने हमारी चैंपियन टीम होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार सुबह 6 बजे तक टीम इंडिया दिल्ली पहुंच जाएगी। सुबह 11 बजे उनकी मुलाकात नाश्ते पर पीएम मोदी से होगी। इसके बाद उन्हें इसी स्पेशल फ्लाइट से मुंबई जाना है, जहां भव्य रोड शो होना है।

2007 में जब महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में पहली बार टीम इंडिया ने टी 20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था तब भी मुंबई की सड़कों पर कुछ ऐसे ही जश्न मना था। इस बार भी ऐसी ही तैयारी है। गुरुवार शाम 4 बजे नरीमन प्वाइंट से खुली बस में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का रोड शो वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगा। रास्ते भर टीम इंडिया के प्रशंसक उनका स्वागत करते दिखेंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें