Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

नेपाल-भारत सीमा पर तनाव: बहराइच में हाई अलर्ट, यूपी की सीमाएं सील !

यूपी के बहराइच जिले से सटी नेपाल सीमा पर माहौल मंगलवार से ही तनावपूर्ण है। यहां नेपाल के बांका जिले में सद्भावना रैली के दौरान दो गुटों के बीच बवाल हुआ। जिसका असर यूपी के बहराइच जिले तक देखा गया। मंगलवार को नेपालगंज में हिंसा भड़की। लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाये भी सामने आयी। उपद्रवियों पर को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गये। पुलिस की ओर से भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोली चलाई गयी। अब तक इस घटना में 13 लोगों के घायल होने की खबर सामने आयी है। जिसमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बहराइच से सटे बांके जिला प्रशासन ने नेपालगंज में अनिश्चित कालीन कर्फ्यू जारी किया है।

- Advertisement -

नेपाल-भारत बॉर्डर पर आवागमन ठप

नेपालगंज में पिछले दो दिनों से माहौल तनावपूर्ण है। यह मामला दो समुदायों के बीच का है। मंगलवार को हिंदू समुदाय की ओर से सद्भावना रैली निकाली गयी। रैली के दौरान दूसरे समुदाय के कुछ अराजक तत्वों ने रैली पर पथराव किया। जिसके बाद दोनों समुदायों के बीच झड़प हुई और हिंसा भड़क गई। जिसे देखते हुए बॉर्डर पर आवागमन ठप कर दिया गया। हिंसा को देखते हुए यूपी की सीमा पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। सीमा पर पुलिस एवं एसएसबी जवानों की की गश्त बढ़ा दी गयी है। यूपी-नेपाल सीमा से सटे थानों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

आपको बता दें कि भारत नेपाल सीमा पर प्रतिदिन दोनों देशों के बीच बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों का आवागमन होता है। भारत-नेपाल सीमा पर मौजूद रुपईडीहा और नेपालगंज दो प्रमुख बाजार माने जाते हैं। जहां व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी खरीद और बिक्री होती है। हिंसा के बाद से कारोबार पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। जिसका नुकसान दोनों तरफ के व्यापारियों को उठाना पड़ रहा है। हिंसा के सामने आने के बाद मंगलवार दोपहर से कर्फ्यू का आदेश जारी किया गया। जिसके बाद सीमा पर भारतीयों के नेपाल जाने पर रोक लगा दी गयी। वहीं पहले से भारतीय क्षेत्र में मौजूद नेपालियों का वापसी के लिए नागरिकता प्रमाण-पत्र दिखा कर जाना अनिवार्य किया गया है।

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें