Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अस्पताल संचालक ने नशा देकर किया नर्स के साथ दुष्कर्म !

आगरा: यूपी के आगरा जिले में नर्स के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां एक नर्स को संचालक ने मरीज का बहाना बना कर अस्पताल में रोक लिया। इसके बाद उसके साथ की दरिंदगी। इसके बाद भी संचालक का मन नहीं भरा तो उसने नर्स को बंधक बना लिया। रात भर उसे अस्पताल में रोक कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

- Advertisement -

आगरा के एक अस्पताल के संचालक ने अस्पताल की नर्स के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि अस्पताल संचालक ने महिला को यह कहकर रोका कि एक मरीज आने वाला है। अस्पताल संचालक ने महिला को पहले चैम्बर में बुलाया। इसके बाद नर्स को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। फिर उसके साथ दरिंदगी की। जब नर्स को होश आया तो उसने पाया कि उसके शरीर से कपडे गायब थे। नर्स के होश में आने के बाद संचालक ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह घटना देवरी रोड (ताजगंज) स्थित एक हॉस्पिटल की है। महिला नर्स ने इस हादसे के बाद अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि मुकदमें में अस्पताल संचालन राकेश कुमार को नामजद किया गया है। वह मेडिकल स्टोर भी चलाता है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुराचार किया गया। नर्स ने अस्पताल संचालक पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें