Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

घर में घुस कर पति-पत्नी को गोली मारी, घरवालों को कमरे में बंद कर की लूटपाट !

मेरठ न्यूज़: बदमाशों ने गुरूवार सुबह 8 बजे घर में घुस कर की पति-पत्नी को मारी गोली। इस हमले में कारोबारी पति की मौत जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। बदमाशों ने कारोबारी के बेटे और पोते को बांधकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घर में लूटपाट की। वारदात के समय कारोबारी का दूसरा बेटा अपनी पत्नी के साथ टहलने के लिए गए हुए थे।

- Advertisement -

बैडरूम में घुसकर मारी गोली।

यह वारदात सुबह आठ बजे की देहली गेट इलाके की है। पोलिक अनुसार इस हमले में स्पोर्ट्स कारोबारी धनकुमार जैन (70) की मौत हो गयी। जबकि उनकी पत्नी अंजू जैन (65) की हालत गंभीर है। बदमाशों ने दोनों को उनके बैडरूम में घुसकर गोली मारी। पुलिस को शक है कि घर का मुख्य दरवाजा घटना के समय खुला हुआ था। जिसके चलते बदमाश आसानी से घर के अंदर घुस पाए। इस वारदात के वक्त कारोबारी का बेटा अभिषेक घर पर ही था। अभिषेक कुछ समय पहले ही मेरठ आया था। जबकि दूसरा बेटा नवीन अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। दोनों की बेटी आशी भी अपनी दादी के साथ ही घर पर थी।

दिनदहाड़े की लूटपाट।

अभिषेक ने पुलिस को बताया कि, दो नकाबपोश बदमाश सुबह 8 बजे घर में दाखिल हुए। सबसे पहले बदमाश अभिषेक के कमरे में गए। उसे और उसकी भतीजी आशी के हाथ बाँध कर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पिता के कमरे में लूटपाट करने लगे। पिता ने विरोध किया तो गोली मार दी। इसके बाद मां चीखने-चिलाने लगी तो उसपर भी दो गोली से वार किया। जिसमें एक गोली कंधे पर और एक कमर पर लगी। गोली मारने के बाद बदमाशों ने मां के हाथ बंधे और बाथरूम में बंद कर दिया।

इसके बाद बदमाश घर में लूटपाट करने लगे। तभी दूधवाले ने दरवाज़े पर आवाज लगाई। जब कोई बाहर नहीं आया तो वो खुद अंदर आ गया। बदमाशों ने उसे भी किचन में बंद कर दिया। इतने में आशी ने किसी तरह से हाथ खोल कर अपनी मां को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद आशी की मां जो मॉर्निंग वॉक पर गयी थी, उन्होंने पडोसी को जानकारी दी। पडोसी जब घर पहुंचे तो बदमाश लूटपाट करके जा चुके थे। पडोसी ने बंधकों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस नेआशंका जताई है कि यह वारदात किसी जानने वाले ने ही अंजाम दिया है। घर वालों ने बताया कि कुछ समय पहले जी उन्होंने घर का रेनोवेशन कराया था। उस समय जो मजदूर आये थे, शक है कि उनमे से ही किसी ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी की भी जांच की। आस-पास लगे सीसीटीवी में दो हमलावर नजर आरहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई अन्य जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें