Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मैं जिंदा हूँ मरने की खबर फेक है – क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक, अफवाहों का किया खंडन !

कुछ देर पहले ही जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर सामने आयी। जिस पर क्रिकेट को चाहने वालों ने खासा दुख व्यक्त किया। लोगों इस को खबर पर कोई डॉउट भी नहीं हुआ। क्योंकि स्ट्रीक के निधन की जानकारी उनके पुराने साथी हेनरी ओलंगा ने ट्वीट कर दी थी। जिसके बाद यह बात जंगल में आग की तरह फैल गयी। कई मीडिया संस्थानों ने इस खबर को पब्लिश कर दिया। लेकिन बाद में पता चला कि यह खबर फेक थी। हीथ स्ट्रीक की मौत नहीं हुई है।

- Advertisement -

जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर और गेंदबाज हेनरी ओलंगा ने की एक ट्वीट कर जानकारी दी। ओलंगा ने ट्वीट में लिखा कि ”हीथ स्ट्रीक के निधन की बड़ी खबर आरही है। RIP लीजेंट। हमारा अब तक का महान ऑलराउंडर। तुम्हारे साथ खेलना काफी सुखद रहा। जब मेरी बॉलिंग का स्पेल ख़त्म होगा तब तुम्हे दूसरी तरफ मिलूंगा।”

जिंदा हैं क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक।

इसके बाद कई यूजर और क्रिकेटर ने हीथ को अपनी श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। लेकिन कुछ देर बाद ही हेनरी ओलंगा ने दोबारा ट्वीट कर बताया कि हीथ स्ट्रीक की मौत नहीं हुई है। उन्होंने लिखा कि, ”मैं इस बात की पुष्टि करता हूँ कि हीथ स्ट्रीक के निधन की अफवाहों को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। मैंने अभी उनसे बात की है। थर्ड अंपायर ने उन्हें वापस बुला लिया है। वह बहुत जिंदादिल हैं दोस्तों।” इसके बाद ही ओलंगा ने अपने पुराने ट्वीट को डिलीट भी कर दिया।

लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे हैं।

इसी बीच हीथ स्ट्रीक का भी एक बयान सामने आया है। स्ट्रीक ने मीडिया वेबसाइट में दिए इंटरव्यू में अपने निधन की खबर को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि वो जिंदा हैं और स्वस्थ हैं। उनके अनुसार उन्हें यह जान कर काफी दुख भी हुआ। सोशल मीडिया के दौर में किसी यूजर के निधन की खबर को बिना पुष्टि इतनी तेजी से फैलाया जा सकता है। दरअसल, हीथ स्ट्रीक दक्षिण अफ्रीका के एक बड़े ऑन्कोलॉजिस्ट के यहां अपना इलाज करा रहे हैं। बताया गया है कि वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे हैं।

कौन हैं हीथ स्ट्रीक ?

आपको बता दें, हीथ स्ट्रीक जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हैं। उन्होंने अपने देश के लिए 69 टेस्ट और 189 वनडे मैच खेले हैं। वो टेस्ट में हजार से ज्यादा राण बना चुके हैं। साथ ही 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले जिम्बाब्वे के एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2005 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में संन्यास के बाद कोचिंग में हाथ आजमाया। आईपीएल में हीथ स्ट्रीक कोलकाता नाइटराइडर्स बॉलिंग की कोचिंग दे चुके हैं।

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें