Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

‘द साबरमती रिपोर्ट’ इस दिन देगी OTT पर दस्तक, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

विक्रांत मैसी की बहुचर्चित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। गोधरा पर आधारित इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना ने काम किया था।  साल 2002 में गुजरात के गोधरा में हुए कांड पर आधारित ये फिल्म देशभर में सराही गई थी। खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में इसकी स्क्रीनिंग रखी और सभी ने दिल खोलकर इसकी तारीफ की।

- Advertisement -

 

अब ये फिल्म ओटीटी पर आने वाली है। 10 जनवरी, 2025 यह ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। फिल्म का निर्देशन धीरज सरना ने किया है। फिल्म में पत्रकारों की भूमिका के साथ ही गोधरा कांड का असली मुजरिम कौन था, इसका भी खुलासा हुआ है।

 

फिल्म का निर्माण एकता कपूर, शोभा कपूर, अंशुल मोहन और अमूल वी मोहन ने किया था। प्रोडक्शन हाउस की बात करें तो बालाजी मोशन पिक्चर्स, विपिन अग्निहोत्री फिल्म्स और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म बनी थी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें