Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

ये हैं ओलम्पिक मेडलिस्ट, पदमश्री, खेलरत्न ..! देखिए दिल्ली पुलिस ने कैसे घसीटा सड़कों पर

ये हैं साक्षी मलिक ओलम्पिक मेडलिस्ट, पदमश्री, खेलरत्न, देखिये कैसे दिल्ली की सड़कों पर घसीटीं जा रही हैं। एक तरफ जहाँ आज प्रधानमंत्री नए संसद भवन में लोकतंत्र की दुहाई दे रहे थे वहीं दूसरी तरफ संसद भवन से चंद कदम दूर उनकी पुलिस अंतरराष्ट्रीय पदकवीरों को सड़क पर घसीट कर तांडव कर रही थी। दिल्ली पुलिस की इस कार्यवाही को अरविन्द केजरीवाल ने बेहद निंदनीय व गलत बताया। वही राहुल गाँधी ने ट्वीट किया राज्याभिषेक पूरा हुआ। अहंकारी राजा सडकों कुचल रहा जनता की आवाज।

- Advertisement -

साक्षी मालिक ने किया ट्ववीट 

गुंडा बृजभूषण आज संसद में बैठा है और हमें सड़क पर घसीटा जा रहा है ,महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा है कि, ये चैम्पियंस हैं आतंकवादी नहीं। विनेश फोगाट ने इस कृत्य को लोकतंत्र की सरेआम हत्या कहा।

उत्तरप्रदेश कांग्रेस ने इसे माफिया को बचाने का षणयंत्र बताया।

एंटी रेप एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने ट्ववीट किया है कि, यह देख कर दिल रो रहा है। कोई ऐसा करता है क्या

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ट्ववीट किया है कि, नई संसद की शुरुआत महिला अपमान से शुरू करने के लिए मोदी जी को बधाई..!

 

आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल ने लिखा है कि, मोदी बहुत हुई तेरी जुमलेबाजी अब बेटियों को कुचलना बंदकर अत्याचारी। आगे कहा कि, धोखेबाजी में देश के पीएम ने खिलाडियों तक को नहीं छोड़ा। शर्म आनी चाहिए MODI जी! देश के लिए जी जान लगाकर Medal जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा विश्वासघात!

 

साक्षी मलिक ने ट्ववीट किया कि, क्या खून पसीना बहाकर देश के लिए मेडल लाना हमारा गुनाह था, अगर हां तो हमें फांसी दे दो।

अलका लाम्बा ने किया ट्वीट

अलका लाम्बा ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी जी कुछ तो शर्म कीजिए… देश की बेटियों का यह हाल.. हे राम.

वहीं रिटायर्ड IAS Surya Pratap Singh रौंद डाला राष्ट्रीय ध्वज के साथ बेटी पहलवानों के आत्मगौरव को…वो भी आज के दिन। राजा के हाथ में राजदंड और बेटियों के हाथ में, ध्वजदंड। देख रहा है,ये देश।

प्रियंका गाँधी वाड्रा ने किया ट्वीट 

खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं। उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है। भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है। ये एकदम गलत है। पूरा देश सरकार के अहंकार और इस अन्याय को देख रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें