Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Personality Tips: स्मार्ट- कॉन्फिडेंट लोगों के अंदर होती हैं ये आदतें, जानिए क्या आप भी Smart People की गिनती में आते हैं

आत्‍मविश्‍वास (Self-confidence) किसी भी इंसान को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है। अगर आप सफल व्यक्ति बनना चाहते हैं और अगर आप किसी भी काम को बेहतर तरीके से करना चाहते हैं तो सबसे पहले जरूरी है कि, आप खुद पर भरोसा रखें।आपको बता दें कि, किसी व्यक्ति के काम से, बातों से और उसकी समझ से, समझदार होने का पता चलता है। ऐसे में जब कोई कथित स्मार्ट व्यक्ति हमें दिखता है तो उसकी आदतें और चाल-ढाल को हम अपनाने की कोशिश करने लगते हैं। आप सभी को ऐसा लगता है कि, हम भी इसी तरह स्मार्ट लगने लगेंगे।

- Advertisement -

 

 

लेकिन, हम आपको एक कड़वा सच बताते हैं। स्मार्टनेस (Smartness) एक दिन में नहीं आती। आपको निरंतर आगे बढ़ते हुए, पढ़कर, नई चीजें सीखकर अपने ज्ञान और समझदारी के दायरे को बढ़ाना होगा। यहां कुछ ऐसी ही आदतों (Habits) का जिक्र किया जा रहा है, जिनसे किसी व्यक्ति के स्मार्ट होने का पता चलता है। अगर आप इन आदतों को अपना लेते हैं तो आप भी स्मार्ट बन सकते हैं।

मुख्य बिंदु

  • कॉन्फिडेंट व्यक्ति अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ना जानते हैं।
  • जिन लोगों में कॉन्फिडेंस की कमी होती है,
  • वही अक्सर खुद की गलतियों का दोष दूसरों पर लगाते हैं।
  • अपनी गलतियों के लिए बहानों की लिस्ट तैयार रखते हैं।
  • अगर आपको अपनी गलतियां मानने में कोई परेशानी नहीं होती है तो आप एक कॉन्फि़डेंट व्यक्ति हैं।

मुख्य आदतें

  • चाहे अखबार पढ़ना हो, किताबें हों या फिर कोई ब्लॉग, स्मार्ट लोगों की पहचान होती है,
  • वह अपना समय पढ़ने-लिखने में भी लगाते हैं।
  • किसी भी काम को बेहतर तरीके से करने के लिए कुछ ना कुछ पढ़ते रहना अच्छा होता है।
  • इससे नई चीजें सीखने और समझने को मिलती हैं और साथ ही दिमाग की कसरत हो जाती है वो अलग।

समझदारी पर घमंड न करना

  • अपनी ही तारीफ करते रहना और खुद को स्मार्ट कहते रहना समझदारी की पहचान नहीं होती।
  • ऐसे व्यक्ति समझदारी को अहम नहीं मानते और ना ही उसका प्रचार-प्रसार करते हैं।
  • समझदार व्यक्ति समझदारी का इस्तेमाल करता है उसकी बड़ाई नहीं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें