Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अमेरिका में मौत के 128 साल दफनाया गया चोर, दर्शन में उमड़ी भीड़ !

अमेरिका से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक चोर को उसकी मौत के 128 साल बाद दफनाया गया। जिसका कारण और भी हैरान कर देने वाला है। इस चोर की मौत 1895 में हुई थी। लेकिन एक सदी से ज्यादा रहस्यमय तरीके से मकबरे में रहने के बाद ममी में तब्दील इस शख्स को दफनाया गया। दफनाये जाने से कुछ दिन पहले से ही इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ आने लगी थी। बड़ी संख्या में लोग इसे अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। जानकारी के अनुसार यह शख्स एक एक चोर था। जो ‘स्टोनमैन विली’ के नाम से मशहूर था। पेंसिल्वेनिया के रीडिंग शहर ने इसके ताबूत को बंद करने का फैसला लिया। शनिवार, 7 अक्टूबर को इसे दफना दिया गया।

- Advertisement -

भूलवश बना दिया गया था ममी।

आपको बता दें कि ‘स्टोनमैन विली’ नाम का ये शख्स चोरी के आरोप में जेल में कैद था। 1985 में अज्ञात कारणों से जेल में ही मौत हो गयी। जिसके बाद इसे थियो सी अउमन फ्युनरल होम यानी अंतेष्टि गृह ले जाया गया। लेकिन कई दिनों के इंतजार के बाद भी उसके शव को लेने कोई नहीं आया। बताया जा रहा है कि भूलवश उसकी ममी बना दी गयी। जिसे अब अंततः मौत के 128 साल बाद दफनाने का फैसला लिया गया है। विली को दफनाते के समय वहां काफी लोग अंतिम विदाई देने के लिए एकत्रित हुए।

बताया जा रहा है कि विली का असली नाम जेम्स मर्फी था। जेल में डालते समय उसने अपना झूठा नाम बताया गया था। शनिवार को शव को दफनाने से पहले ही इसकी घोषणा की गयी थी। जिस कारण उसकी कब्र पर दोनों नामों को कुरेदा गया। विली के बारे में बताया गया कि वह पॉकेटमारी के आरोप में जेल में डाला गया था। जेल में उसके साथ के कुछ साथियों ने उसके विषय में बताया था। उनके अनुसार वह एक अमीर आयरिश परिवार से था और जिस कारण जेल में डाले जाने पर उसने अपना गलत नाम बताया था। लेकिन उनकी मौत के बाद कोई भी रिश्तेदार सामने नहीं आया। जिस कारण उसके शव को अंत्येष्टि गृह भेज दिया गया था। जहां गलती से उसके शव को ममी में तब्दील कर दिया गया।

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें