Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

निरहुआ-आम्रपाली के इस सुपरहिट गाने ने रचा इतिहास, बना पहला भोजपुरी गाना जिस पर 11 मिलियन बनीं Reels !

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और क्वीन आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने फिर से धमाल मचा दिया है। इनकी फिल्म ‘फसल’ के गाने ‘मरून कलर सड़िया’ ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है। इस गाने ने न केवल 218 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड बनाया है, बल्कि यह भोजपुरी का पहला ऐसा गाना बन गया है, जिस पर 11 मिलियन से ज्यादा रील्स बनाई गई हैं।

- Advertisement -

यूट्यूब पर व्यूज का बना रिकॉर्ड

इस गाने को 12 मार्च को यूट्यूब चैनल वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर अपलोड किया गया था और तब से यह फैंस के दिलों में जगह बनाए हुए है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली का सिंपल अंदाज और उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। इस गाने ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अन्य सुपरस्टार्स, जैसे पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन रील्स

निरहुआ ने इस गाने की सफलता को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैंस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “भोजपुरी में पहली बार Crossed 11M REELS।” यह गाना भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है।

मरून कलर सड़िया की टीम

– गायक: कल्पना और नीलकमल सिंह
– गीत: प्यारे लाल यादव
– संगीत: ओम झा
– फिल्म: फसल
इस गाने को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है, और यह गाना आज भी यूट्यूब के ट्रेंडिंग सेक्शन में बना हुआ है।

भोजपुरी सिनेमा के फैंस के बीच इस गाने का क्रेज अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की यह जोड़ी लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है और फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

Also Read: Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर पर रजत दलाल का तीखा हमला, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब !

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें