Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

इस बार महाशिवरात्रि है बेहद खास, जानें अद्भुत संयोग और शुभ मुहूर्त !

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पर्व हिंदू-धर्म (Hindu Religion) के मुख्य त्योहारों में से एक माना जाता है। हर साल महाशिवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 18 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा। इस बार महाशिवरात्रि बेहद ही खास है और कई वर्षों के बाद ऐसा अद्भूत संयोग बन रहा है कि इसमें आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। चलिए विस्तार से इसके बारे में बताते हैं।

- Advertisement -

दरअसल, हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार, इसी दिन शिव जी और माता पार्वती का गठबंधन हुआ था। शिव पार्वती की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि का व्रत अधिक महत्वपूर्ण है।

महाशिवरात्रि का पर्व क्यों है खास? 

महाशिवरात्रि के दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार महाशिवरात्रि का पर्व बहुत खास है, क्योंकि इस दिन कई दुर्लभ योग के संयोग बन रहे हैं, जिसमें शिव-पार्वती के पूजन से दोगुना फल प्राप्त होगा।


इस बार क्या है अद्भूत संयोग

इस साल महाशिवरात्रि के दिन शनि प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है। प्रदोष व्रत में शिव जी की शाम के समय पूजा की करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। कहते हैं कि संध्याकाल में भोलेनाथ कैलाश पर प्रसन्न मुद्रा में नृत्य करते हैं। ऐसे में अगर इस समय आप उनकी पूजा करेंगे तो फिर वे तुरंत आप पर प्रसन्न हो जाएंगे। इसके साथ ही इसी दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है।

व्रत समय और शुभ मुहूर्त

शनि प्रदोष व्रत पूजा समय – शाम 06.21 – रात 08.02 (18 फरवरी 2023)

सर्वार्थ सिद्धि योग – 18 फरवरी 2023, शाम 05:42 – 19 फरवरी 2023, सुबह 07:00

शुभ मुहूर्त

शिव पूजा निशिता काल मुहूर्त – प्रात: 12:15 – प्रात: 01:06 (19 फरवरी 2023)

प्रथम प्रहर – शाम 06.21 – रात 09.31 (18 फरवरी 2023)
द्वितीया प्रहर – रात 09.31 – 19 फरवरी 2023, प्रात: 12.41
तृतीया प्रहर- सुबह 12.41 – सुबह 03.51 (19 फरवरी 2023)
चतुर्थ प्रहर – सुबह 03.51 – सुबह 07:00 (19 फरवरी 2023)

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें