Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

इस बार सावन में हैं 8 सोमवार..जानिए क्यों बन रहा ये अद्भुत संयोग, शिव पूजा का क्या है महत्व..!!

हिंदू धर्म में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माना जाता है। भगवान शिव के भक्तों का पावन पवित्र महीना सावन शुरू होने वाला है। ऐसे में सावन 4 जुलाई 2023 से शुरू होने वाला है। बता दें कि, इस बार सावन बेहद खास माना जा रहा है। सावन का महीना देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही खास होता है। क्योंकि इस साल सावन एक नहीं बल्कि दो माह का होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि ये अद्भुद योग करीब 19 साल बाद बन रहा है।

- Advertisement -

दरअसल, हिंदी विक्रम संवत 2080 में इस साल एक अधिकमास पड़ रहा है। ऐसे में इस साल 12 महीने की बजाय कुल 13 महीने होंगे। वहीं सावन का महीना 30 नहीं बल्कि करीब 59 दिन का बताया जा रहा है। खास बात ये है कि, इस बार भोलेनाथ के भक्तों को उनकी उपासना करने के लिए 4 के बजाय 8 सोमवार मिलेंगे।

सावन सोमवार व्रत लिस्ट 2023

  • 10 जुलाई 2023 – पहला सोमवार
  • 17 जुलाई 2023 – दूसरा सोमवार
  • 24 जुलाई 2023 – तीसरा सोमवार
  • 31 जुलाई 2023 – चौथा सोमवार
  • 07 अगस्त 2023 – पांचवा सोमवार
  • 14 अगस्त 2023 – छठा सोमवार
  • 21 अगस्त 2023 – सातवां सोमवार
  • 28 अगस्त 2023 – आठवां सोमवार

सावन के सोमवार व्रत का है खास महत्व

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस बार सावन के महीने में 8 सोमवार हैं। सावन के सोमवार की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। बता दें कि, इस दिन व्रत करने और शिवलिंग पर जल, गुड़, अक्षत, बेलपत्र, भांग-धतूरा अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। सावन सोमवार व्रत करने से भक्तों पर भगवान शिव की विशेष कृपा होती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें