Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

ICC Champions Trophy: टीम इंडिया के लिए क्रिकेट की हिस्ट्री में आज का दिन है बेहद खास, चैंपियन ट्रॉफी को 10 साल पूरे…!

टीम इंडिया के लिए आज का दिन है बेहद खास ! क्रिकेट की हिस्ट्री में आज का दिन यानी 23 जून टीम इंडिया के लिए स्पेशल है।10 साल पहले आज ही के दिन टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा था। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में इंग्लैंड को 5 रनों से हराया था।। इस जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी तीन अलग-अलग ICC टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान बने थे। ये दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए भी स्पेशल है।

- Advertisement -

दरअसल, कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की कैप्टेंसी में टीम इंडिया ने फाइनल में 23 जून 2013 को इंग्लैंड को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। इसके अलावा कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने भी एक रिकॉर्ड बनाया था जिसे आज तक अभी कोई भी नहीं तोड़ पाया है।

खास बात यह है कि, 23 जून 2013 को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी 3 अलग-अलग आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के पहले कैप्टन बन चुके हैं। बता दें कि, 2013 से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 वर्ल्ड कप और 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीता था।

वनडे विश्वकप 2023 पर फोकस

टीम इंडिया को अब इस साल 4 महीने बाद ICC का वनडे वर्ल्ड खेलना है। भारत में ही टूर्नामेंट होने के चलते टीम इंडिया विजेता बनने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। इसके लिए टीम का ऐलान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि, रोहित शर्मा की कप्तानी में ही टीम इंडिया वनडे विश्वकप का खिताब जीतने मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें