Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Hariyali Teej 2023: आज है हरियाली तीज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त..!!

हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार, आज 19 अगस्त को हरियाली तीज (Hariyali Teej) का पर्व देश-भर में मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके साथ ही यह पर्व हरियाली का भी प्रतीक है। हरियाली तीज महिलाओं और लड़कियों का पर्व है। हर साल सावन के महीने में शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथि को ये पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और माता पार्वती और महादेव का पूजन करती हैं। कई दिन पहले से ही इस त्‍योहार की तैयारियां शुरू हो जाती हैं।

- Advertisement -

इस​ दिन हरे रंग की चीजों का उपयोग अधिक किया जाता है। जिसमें हरे कपड़े, हरी चूड़ियां और मेहंदी सबसे महत्वपूर्ण मानी गई है। सुहागिन महिलाएं इस दिन 16 श्रृंगार कर तैयार होती हैं और माता पार्वती का विधि-विधान से पूजन करती हैं। इस पर्व को अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। कहीं महिलाएं व्रत रखती हैं तो कहीं तीज पार्टी का आयोजन किया जाता है।

मुख्य बिंदु

  • हिन्दू पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
  • 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगा. अगर आप इस मुहूर्त में पूजा नहीं कर पाए तो आप परेशान न हो।
  • दोपहर को 12 बजकर 25 मिनट से शाम 5 बजकर 19 मिनट तक भी पूजा के लिए बेहद ही शुभ मुहूर्त रहेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें