Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

देश में पहला ऐसा केस: लड़की से लड़का बना ट्रांसजेंडर हुआ प्रेग्नेंट, मार्च में देगा बच्चे को जन्म

देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक पुरुष ट्रांसजेंडर बच्चे को जन्म देगा।। केरल के कोझिकोड से यह खबर सामने आई है। यहां एक ट्रांसजेंडर कपल माता-पिता बनने वाला है। पिछले तीन साल से साथ रह रहे जहाद और जिया पावल ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। जिया ने जहाद के साथ एक फोटो भी शेयर की है। फोटो में जहाद प्रेग्नेंट नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -

 

जिया पावल एक डांसर हैं। वह पुरुष थीं और महिला ट्रांसजेंडर बनीं। वहीं, उनके पति जहाद लड़की थे और वे पुरुष ट्रांसजेंडर बने। बताया जा रहा है कि जहाद और जिया दोनों ही चाहते थे कि उनका अपना एक बच्चा हो। इसलिए जहाद ने प्रेग्नेंट होने के लिए उस प्रोसेस को ही बंद कर दिया, जिसके जरिए वो महिला से पुरुष में तब्दील हो रहे थे।

 

एक सपना था कि मुझे कोई ‘मां’ कहे

अपनी खुशी जाहिर करते हुए जिया ने कहा, ‘हम मां बनने के मेरे सपने और पिता बनने के मेरे पार्टनर के सपने को साकार करने वाले हैं। आठ महीने का भ्रूण अब जहाद के पेट में है। मैं जन्म से या शरीर से एक महिला नहीं थी, लेकिन मेरे अंदर एक सपना था कि मुझे कोई ‘मां’ कहे.., हमें एक साथ आए तीन साल हो चुके हैं। मेरे मां बनने के सपने की तरह जहाद का पिता बनने का सपना है और आज आठ महीने की जिंदगी उसकी रजामंदी से उसके पेट में है।’

 

अन्य ट्रांसजेंडर्स से अलग चाहते थे हम

उन्होंने आगे कहा, ”जब हमने साथ रहना शुरू किया, तो हमने सोचा कि हमारा जीवन अन्य ट्रांसजेंडर्स से अलग होना चाहिए। ज्यादातर ट्रांसजेंडर कपल का समाज और उनका परिवार बहिष्कार कर देता है। हम एक बच्चा चाहते थे, ताकि इस दुनिया में हमारे दिन खत्म होने के बाद भी कोई हमारा अपना हो। जब हमने बच्चे का फैसला लिया, तब जहाद की ब्रेस्ट रिमूवल सर्जरी की प्रक्रिया चल रही थी, जिसे गर्भावस्था के लिए रोक दिया गया।”

 

इस कारण बच्चे को नहीं लिया गोद

जिया ने यह भी बताया है कि पहले उन लोगों ने बच्चे को गोद लेने के लिए भी सोचा था। पर, ट्रांसजेंडर होने के कारण कानूनी प्रक्रिया काफी जटिल थी इसलिए उन्होंने इरादा बदल दिया। अब दोनों खुश हैं कि उनका सबसे बड़ा सपना साकार होने जा रहा है। उनका बच्चा मार्च में उनकी गोद में होगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें