Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दो युवकों को उनकी ही दुल्हनों ने लूटा, फेरे के तुरंत बाद हुई दुल्हनें फरार !

आजमगढ़ से शादी के कुछ समय बाद ही दो दूल्हों को लूटने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि दूल्हे को लूटने वाला कोई और नहीं बल्कि उनकी दुल्हन हैं। जो फेरों के कुछ ही समय बाद अपनी सहेली संग रफूचक्कर हो गई। दोनों दुल्हन मंदिर से घर जाने के बहाने निकली और फिर वापस नहीं लौटी। जिसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पहले तो दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में ही उलझी रही। फिर मामले की तहरीर लेकर जांच शुरू करने की बात कही।

- Advertisement -

हरियाणा से शादी के लिए पहुंचे थे आजमगढ़।

दरअसल, हरियाणा के भिवाड़ी के रहने वाले रामअवतार और जतिन की शादी आजमगढ़ से तय हुई थी। शादी एक बिचौलिये के माध्यम से तय की गई थी। शादी के बदले में युवतियों के घरवालों को कुछ रकम देने की बात भी तय हुई थी। शादी के लिए शुक्रवार, 8 सितंबर की तारिख तय की गई थी। जिसके बाद दोनों युवक अपने कुछ परिचितों के साथ शुक्रवार को आजमगढ़ के पडोसी जिले जौनपुर पहुंचे थे। वहां से ये लोग बिचौलिये को लेकर आजमगढ़ के निजामाबाद स्थित शीतला देवी धाम मंदिर पहुंचे। जहां लड़की पक्ष के लोग पहले से मौजूद थे।

दूल्हों को लूटने के बाद दुल्हनें हुई फरार।

मंदिर में सारे रीतिरिवाजों के साथ दोनों युवकों की शादी संपन्न हुई। विदाई की तैयारी होने पर दुल्हनों ने पहले घर से होकर आने की बात कही। जिसके बाद दोनों दुल्हन दूल्हों के साथ एक ऑटो से घर के लिए रवाना हो गई। इस ऑटो को तहबपुर-अहरौला थाने की सीमा पर खदरामपुर गांव के पास बाइक सवार कुछ लोगों ने रोक लिया। जिसके बाद लाठी डंडा लिए इन लोगों ने दूल्हों से करीब 60 हजार रुपये नकद और 4 मोबाइल की लूट की। अपने साथ अचानक हुई इस घटना से दोनों दुल्हे हैरान रह गए।

लूट की घटना को दोनों युवक समझ पाते तब तक कुछ ऐसा हुआ जिससे दोनों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। इस घटना के बाद दोनों दुल्हनें बाइक सवार युवकों के साथ फरार हो गई। अपने साथ हुई इस ठगी से दोनों युवक भौंचक होकर रह गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पहले तो तहबपुर-अहरौला थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। लेकिन फिर अहरौला थाने की पुलिस ने तहरीर ली।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें