Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सनातन धर्म मलेरिया- डेंगू की तरह है जिसे मिटाना जरूरी है, स्टालिन के बेटे उदयनिधि का विवादित बयान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है। स्टालिन ने कहा है कि ‘सनातन धर्म मलेरिया डेंगू की तरह है जिसे मिटाना ज़रूरी है.’। उनके इस बयान के बाद से सियासी घमासान मचा हुआ है। बीजेपी ने जहां स्टालिन पर कड़ा हमला बोला है, वहीं विपक्ष ने इस बयान से किनारा कर लिया है।

- Advertisement -

 

उन्होंने कहा, “ऐसी कुछ चीज़ें होती हैं जिनका विरोध करना काफी नहीं होता, हमें उन्हें समूल मिटाना होगा. मच्छर, डेंगू बुख़ार, मलेरिया, कोरोना ये ऐसी चीज़ें हैं जिनका हम केवल विरोध नहीं कर सकते हमें इन्हें मिटाना होगा. सनातन भी ऐसा ही है.”

 

इस स्पीच के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी उन लोगों को मिटाने की बात नहीं की जो सनातन धर्म को मानते हैं। लेकिन मुझे  लगता है कि कि सनातन धर्म एक सिद्धांत है जो जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटता है।

 

इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सनातन धर्म को खत्म करने की हसरत लिए कितने ही खाक हो गए। बीजेपी ने इस बयान पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर भी सवाल उठाए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा का उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से कर रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी और नीतीश कुमार ने अभी तक इस पर चुप्पी साधी हुई है। राहुल गांधी सिर्फ चुनाव के दौरान, वोटबैंक के लिए ही हिंदू होते हैं। विपक्षी गठबंधन हिंदू विरोधी है, यह भारतीय संस्कृति और सनातन के खिलाफ हैं।

 

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने उदयनिधि स्टालिन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें (उदयनिधि स्टालिन) इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें