Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

फेसबुक लाइव में उद्धव गुट के नेता को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया, दहल गई मुंबई

मुंबई से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां फेसबुक लाइव के दौरान शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अभिषेक घोसालकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मौरिस नोरोन्हा ने यह सनसनीखेज कदम उठाया। इसके बाद नोरोन्हा ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी है। फिलहाल राज्य सरकार ने मुंबई क्राइम ब्रांच को जांच सौंप दी है।

- Advertisement -

दरअसल, इस मामले में राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पूर्व पार्षद घोसालकर की गोली लगने के बाद उत्तरी मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई। घटना का फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि घोसालकर और नोरोन्हा के बीच आपसी रंजिश थी।

अभिषेक की उम्र 40 साल बताइ जा रही है। वह पूर्व विधायक विनोद घोसालकर के बेटे थे। वह पूर्व पार्षद भी थे। विनोद को उद्धव ठाकरे का वफादार भी बताया जाता है। घटना बोरीवली (पश्चिम) की आईसी कॉलोनी में स्थित मौरिस नोरोन्हा के कार्यालय में गुरुवार शाम हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हमलावर को अभिषेक के पेट और कंधे में गोली मारते हुए देखा जा सकता है।

नोरोन्हा ने अवैध पिस्तौल का इस्तेमाल किया

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिषेक घोसालकर को चार गोलियां मारी गईं। अभिषेक के पेट और कंधे में गोली लगी। हमलावर नोरोन्हा ने अवैध पिस्तौल का इस्तेमाल किया और घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि फेसबुक लाइव का इस्तेमाल इसलिए किया गया, ताकि यह साफ किया जा सके कि दोनों बोरीवली में आईसी कॉलोनी क्षेत्र की बेहतरी के लिए अपने आपसी विवाद को खत्म करके एक साथ आए हैं।

फडणवीस के इस्तीफे की मांग
इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना की जांच शुरू होने की जानकारी दी है। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया कि शिंदे ने चार दिन पहले यहां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में नोरोन्हा से मुलाकात की थी और उन्हें अपने (शिंदे के) नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। राउत ने यह भी मांग की कि उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें