Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सीमा के जासूस होने को लेकर लगातार दूसरे दिन यूपी ATS की पूछताछ

सीमा हैदर प्रेमिका है या जासूस, इसे लेकर यूपी ATS के कई सवाल है। जिन्हे लेकर सीमा और सचिन के घरवालों से सवाल किये जा रहे हैं।

 

- Advertisement -

नोएडा : सोमवार को पकिस्तान से नेपाल होते हुए सीमा पार कर भारत आयी सीमा हैदर से यूपी ATS की टीम ने करीब 8 घंटे तक पूछताछ की। सीमा हैदर से जुड़े ऐसे कई सवाल है जिन्हे लेकर यूपी ATS को संदेह है कि सीमा पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी ISI की एजेंट हो सकती है। यूपी ATS ने सीमा हैदर के भाई और चाचा के पाकिस्तानी आर्मी में होने से जुड़े कई सवाल किये। इसके अलावा कैसे वो टूरिस्ट वीज़ा पर नेपाल आयी और फिर वहां से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आ गयी। मंगलवार सुबह यूपी ATS की टीम सचिन और उनके पिता को पूछताछ के लिए लेकर गयी है। मुंबई पुलिस को सीमा को वापिस पकिस्तान भेजने और 26/11 जैसा हमला करने की धमकी देने के बाद से ही इनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

 

 

 

 

 

 

 

नेपाल से बॉर्डर क्रॉस करने पर सवालों के घेरे में सीमा सुरक्षा बल

यूपी ATS के अलावा इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने भी सीमा और उसके 4 बच्चों की भारत में एंट्री को लेकर सीमा सुरक्षा बल (SSB) से रिपोर्ट मांगी है। सीमा बिहार के सीतामढ़ी बॉर्डर को क्रॉस करके नेपाल से भारत आई थी और इस बॉर्डर की सुरक्षा में SSB तैनात है ऐसे में IB ने पूछा है कि जब सीमा और उसके चार बच्चों के पास टूरिस्ट वीजा नेपाल का था तो वो बॉर्डर क्रॉस करके भारत में कैसे घुस गईं। कहां गड़बड़ी हुई है। यह चूक है या कोई साजिश।

 

 

 

 

 

 

सीमा को भेजा जा सकता है जेल

जानकारी अनुसार IB की एक टीम इस पुरे मामले की जांच के लिए नेपाल भी जा रही है। साथ ही सीमा और सचिन के द्वारा दिए गए अभी तक बयानों को एक-एक करके वैरिफाई करेगी। IB को शक है कि प्रेम के लिए सीमा और उसके बच्चों का बॉर्डर पार करके आने वाली कहानी के पीछे किसी अन्य प्रभावशाली व्यक्ति का हाथ है जिसने सीमा की सहायता की है। फिलहाल इस पुरे मामले की जांच बहुत की बारीकी से की जा रही है। सीमा हैदर जेल जाएंगी या उनको वापस पकिस्तान भेजा जाएगा यह जांच के बाद ही साफ़ होगा। सूत्रों के अनुसार अगर सीमा जासूस पायी जाती हैं तो सीमा के साथ सचिन को भी जेल भेजा जाएगा और सीमा के चारों बच्चों को पकिस्तान वापस भेज दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

इसलिए हुई जांच एजेंसियां अचानक एक्टिव

जानकारी अनुसार IB को सीमा के चाचा का पाकिस्तानी सेना में सुबेदार होने का इनपुट मिला और यह भी कि सीमा का भाई भी पाकिस्तानी आर्मी में कार्यरत है हालांकि इससे पहले सीमा ने इस बात से इंकार किया था। इसके अलावा पकिस्तान में सीमा को लेकर वहां के कुछ ग्रुप भारत में हमले और पकिस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दुओं को टारगेट किये जाने को लेकर धमकी भरे वीडियो जारी किये गये। ऐसे में जांच एजेंसियां इस मामले में कोई नरमी बरतने के मूड में नहीं है। साथ ही सीमा को वापस भेजे जाने को लेकर पकिस्तान से मुंबई पुलिस को 26/11 जैसा हमला करने की चेतावनी दी गई। सीमा पकिस्तान से जुड़े अपने बयानों और वीडियो से लगातार चर्चा में बनी हुई है। ऐसे में शंका ये भी है कि क्या सीमा के पीछे कुछ और लोग हैं जोकि माहौल खराब करने के लिए इस तरह का बयान दिलवा रहे हैं। ऐसे ही कई सवाल हैं जिन्हे लेकर एजेंसियां अपनी जांच कर रही हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें