Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाओं की डेटशीट जारी,जानें कब-कौन-सा पेपर?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड 2023 के लिए 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर दिया है। ये परीक्षाएं 16 फरवरी, 2023 से शुरू हो रही हैं।

- Advertisement -

 

10वीं कक्षा की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी और 03 मार्च को समाप्त होंगी। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 04 मार्च के बीच होंगी। परीक्षाएं सुबह 08 बजे से 11:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।

 

58 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

पिछले साल की तुलना में इस बार 373 केंद्र अधिक बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन और परीक्षा को नकल विहीन कराने को लेकर बोर्ड परीक्षकों और परीक्षार्थियों की संख्या का अनुपात देखते हुए बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या में भी इजाफा किया है।  इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 58 लाख 67 हजार 398 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। परीक्षार्थियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले छह लाख से ज्यादा बढ़ी है।

 

चार मार्च को अंतिम परीक्षा

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा हिंदी विषय के साथ शुरू होगी तो वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षा सैन्य विज्ञान विषय के साथ होगी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा शुक्रवार, तीन मार्च को सामाजिक विज्ञान विषय के साथ खत्म होगी तो वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा चार मार्च को रसायन विज्ञान यानी कैमिस्ट्री और समाज शास्त्र के पेपर के साथ समाप्त होगी।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें