Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 23 जनवरी से शुरू, यहां जानिए पूरा शेड्यूल!

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह द्वारा शुक्रवार को जारी सूचना के अनुसार, ये परीक्षाएं 23 जनवरी 2025 से शुरू होकर 8 फरवरी 2025 तक चलेंगी।

- Advertisement -

पहला चरण: 23 से 31 जनवरी 2025

पहले चरण में 23 से 31 जनवरी तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल के जिलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

दूसरा चरण: 1 से 8 फरवरी 2025

दूसरे चरण में 1 से 8 फरवरी तक अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल के जिलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी।

सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा

परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सभी प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएंगी। इसके साथ ही परीक्षा रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखा जाएगा ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसे प्रस्तुत किया जा सके।

प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं: 4 से 10 जनवरी 2025

कक्षा 12वीं की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं 4 से 10 जनवरी 2025 तक विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाएंगी। वहीं, हाईस्कूल (कक्षा 10) की प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रोजेक्ट कार्य और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर कराई जाएंगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की नैतिक शिक्षा, योग, खेल और शारीरिक शिक्षा के अंक 10 जनवरी 2025 से यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट [upmsp.edu.in](http://upmsp.edu.in) पर अपलोड किए जाएंगे।

प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं: 11 से 21 जनवरी 2025

कक्षा 10 और 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं 11 से 21 जनवरी 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं भी इसी अवधि में होंगी। यूपी बोर्ड के छात्र व अभिभावक इन तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दें। अधिक जानकारी के लिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करें।

Also Read: Noida Airport: मुख्यमंत्री योगी ने किसानों को दिया तोहफा, भूमि अधिग्रहण के मुआवजे में भारी बढ़ोतरी!

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें