Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यूपी निकाय चुनाव: मेयर, नगर पालिका परिषद का आरक्षण जारी, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, वाराणसी अनारक्षित

प्रदेश सरकार ने नगर निकाय चुनाव के आरक्षण की सूची जारी कर दी है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को लोकभवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की। लखनऊ, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली, शाहजहांपुर मेयर की सीट अनारक्षित घोषित की गई गई है। वहीं, अयोध्या, सहारनपुर, मुरादाबाद की सीट महिला के लिए रिजर्व है।

- Advertisement -

 

17 नगर निगम में से अनुसूचित जाति के लिये दो सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें एक अनुसूचित जाति महिला एक और अनुसूचित जाति को एक सीट दी गई है। पिछड़ा वर्ग के लिए चार सीट आरक्षित की गई है। इनमें से पिछड़ा वर्ग महिला और दो पिछड़ा वर्ग को दी गयी हैं। 11 सीटें अनारक्षित हैं। इनमें से 3 महिला और 8 सीट सामान्य घोषित की गई है।

 

 

नगर पालिका परिषद की 200 सीटों में से 27 सीटें अनुसूचित जाति के लिए

नगर पालिका परिषद की 200 सीटों में से 27 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित की गयी हैं। 9 सीट अनुसूचित जाति महिला और 18 सीट अनुसूचित जाति को दी गयी हैं। 54 सीटें पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित की गयी है। इनमें 18 पिछड़ा वर्ग महिला व 36 सीट पिछड़ा वर्ग को दी गयी हैं। इसके अलावा महिलाओं के लिये 40 सीटें और 79 सीटें अनारक्षित घोषित की गयी हैं।

 

यहां देखिए पूरी सूची

 

 

70 लाख बढ़ गई है आबादी

मंत्री एके शर्मा ने बताया के 2017 में प्रदेश में 16 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायत (652 नगर निकाय) आस्तित्व में थी. इन निकायों में कुल जनसंख्या लगभग 4.16 करोड़ थी. वर्तमान में कुल 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका और 545 नगर पंचायत (762 नगरीय निकाय) आस्तित्व में हैं. वर्तमान में नगर निकायों की कुल आबादी 4.85 करोड़ है, जो वर्ष 2017 से 70 लाख अधिक है.

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें