Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

UP Police Recruitment: सिपाही भर्ती के दस्तावेज सत्यापन और फिजिकल टेस्ट 26 दिसंबर से शुरू, जानें पूरी जानकारी !

UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती के तहत लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test) की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। यह प्रक्रिया आगामी 26 दिसंबर 2024 से शुरू होगी।

- Advertisement -

1.74 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

इस प्रक्रिया में लिखित परीक्षा में सफल हुए करीब 1,74,316 अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। लिखित परीक्षा का आयोजन अगस्त माह में हुआ था, और इसकी कट-ऑफ लिस्ट पहले ही जारी की जा चुकी है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड की तारीख

भर्ती बोर्ड के अनुसार, अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड 16 दिसंबर 2024 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट [uppbpb.gov.in](http://uppbpb.gov.in) से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए आवश्यक लिंक इसी दिन वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

फिजिकल दक्षता परीक्षा की जानकारी

दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के बाद योग्य अभ्यर्थियों को *जनवरी 2025 के तीसरे सप्ताह* में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (Physical Efficiency Test) के लिए बुलाया जाएगा। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देश जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

भर्ती प्रक्रिया के बाद अंकों का विवरण होगा प्रकाशित

भर्ती बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के अंकों का पूरा विवरण भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर सभी अपडेट चेक करते रहें।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें