Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

के एल राहुल की टीम में जगह को लेकर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस !

भारतीय बल्लेबाज के एल राहुल (K L Rahul) के बल्ले से पिछले कुछ समय से रन नहीं निकल रहे हैं। राहुल का प्रदर्शन मैच दर मैच और खराब होता जा रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में राहुल ने 2 मैचों में महज 38 रन बनाए हैं। के एल राहुल अपनी खराब फॉर्म के चलते क्रिकेट प्रेमियों के निशाने पर आ गए हैं। ऐसे में लोग अब टीम में राहुल की जगह पर सवाल खड़े कर रहे हैं और उन्हें टीम से बाहर करने की मांग तेज होती जा रही है।

- Advertisement -

पिछली 10 टेस्ट पारियों में राहुल के नाम महज 125 रन

के एल राहुल के खराब प्रदर्शन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, उन्होंनें अपनी पिछली 10 टेस्ट पारियों में सिर्फ 125 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 23 रन रहा है। आपको बता दें कि, राहुल का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट के साथ-साथ वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी निराशाजनक रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेली पिछली 10 पारियों में राहुल ने निराश किया है। हाल ही में खेली गई बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में राहुल ने 2 मैचों की 4 पारियों में कुल 57 रन बनाए थे।

राहुल को टीम से बाहर करने की उठ रही है मांग

सोशल मीडिया पर फैंस राहुल को टीम से बाहर करने की मांग उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि, राहुल की जगह टीम इंडिया को शुभमन गिल, ईशान किशन,पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए। आपको बता दें कि शुभमन गिल और ईशान किशन इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। के एल राहुल उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम से बाहर नहीं निकाला जाता। ऐसी स्थिति में यह कहना मुश्किल है कि, टीम राहुल को बाहर करती है या नहीं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें