Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यूपी की शहजादी खान को UAE में फांसी, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, अंतिम संस्कार 5 मार्च को

यूपी की महिला शहजादी खान को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फांसी की सजा पर मुहर लग गई है। दिल्ली हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान विदेश मंत्रालय ने खुद इस घटना की पुष्टि की है। मंत्रालय ने कोर्ट को बताया कि शहजादी खान को 15 फरवरी 2025 को फांसी दे दी गई थी। इसके बाद, उनका अंतिम संस्कार 5 मार्च को होने की जानकारी भी दी गई।

- Advertisement -

विदेश मंत्रालय ने बताया कि शहजादी खान की मौत की सजा यूएई के कानूनों और नियमों के तहत दी गई थी, और इस बारे में भारतीय दूतावास को 28 फरवरी को सूचित किया गया था। कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस सचिन दत्ता ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया।

33 वर्षीय शहजादी खान अबू धाबी में 4 महीने के शिशु की हत्या के मामले में दोषी पाई गई थीं। शहजादी को 31 जुलाई 2023 को मौत की सजा सुनाई गई थी और 10 फरवरी 2023 को उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

शहजादी के पिता शब्बीर खान ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी बेटी की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी थी। उनका आरोप था कि विदेश मंत्रालय से उन्हें सही जानकारी नहीं मिल रही थी, जिसके बाद कोर्ट ने मंत्रालय को नोटिस जारी किया था।

इस मामले की सटीक जानकारी अब विदेश मंत्रालय से मिल पाई है और यह केस अब समाप्त हो गया है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें