Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 11 सीटें देने का निर्णय लिया -अखिलेश यादव

बिहार में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच सपा अखिलेश यादव ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 11 सीट देने की घोषणा की है. हालांकि, कांग्रेस अखिलेश की इस घोषणा से संतुष्ट नहीं है और कहा है कि अभी बातचीत फाइनल नहीं हुई है. 

- Advertisement -

 

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यूपी में सीट बंटवारे को लेकर अशोक गहलोत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बातचीत कर रहे हैं. उम्मीद भी है की समहति बन जाएगी जब सबकुछ फाइनल हो जाएगा, तो हम जनता को इसके बारे में बता देंगे.  जानकारी के मुताबिक कांग्रेस यूपी में कम से कम 20 प्रतिशत यानी 16 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, इसलिए पार्टी अभी अखिलेश को मनाने में जुटी है. 

 

 

यूपी में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं और इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और सपा के बीच की तस्वीर साफ हो गई है. सपा ने इससे पहले जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी को 7 सीटें देने की घोषणा की थी.समाजवादी पार्टी ने समझौते के तहत 11 सीट देने कोई कहा है ,रायबरेली, अमेठी, वाराणसी, खीरी, कुशीनगर, कानपुर, बाराबंकी, फतेहपुर सीकरी, सहारनपुर और सीतापुर सीट देने की बात कही है. 

 

 

 

2019 में कांग्रेस इनमें से सिर्फ रायबरेली सीट पर जीत हासिल कर पाई थी. पार्टी अमेठी, कानपुर और फतेहपुर सीकरी सीट पर दूसरे नंबर पर रही थी. अमेठी सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता राहुल गांधी चुनाव मैदान में थे 2014 में कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी सीट पर जीत दर्ज की थी और पार्टी कुशीनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, कानपुर जैसी सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी.हालांकि, कांग्रेस की कोशिश 2009 के रिजल्ट के आधार पर सीट बंटवारे की थी. 2009 में पार्टी को 21 सीटों पर जीत मिली थी.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें