Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

उत्तर प्रदेश: क्या उपचुनाव में टूट जाएगी दोनों सहजादों की जोड़ी ? जानें विस्तार से

यूपी में 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन टूटता नज़र आ रहा है। दरअसल मध्य प्रदेश और हरियाणा में सीटें न मिलने से सपा भी उत्तर प्रदेश में साझेदारी के लिए तैयार नहीं बताई जा रही है। हालांकि ,वहीं सपा के कुछ रणनीतिकार मानते हैं कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ साझेदारी के खराब नतीजों उसके हित में नहीं होंगे।

- Advertisement -

बता दें,यूपी में 10 विधानसभा सीटों करहल, सीसामऊ, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी, खैर, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां और मीरापुर में उपचुनाव होने हैं। कांग्रेस पार्टी इनमें से 5 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है। इस बारे में कांग्रेस ने अपना प्रस्ताव भी सपा नेतृत्व के सामने रख दिया है।

हरियाणा चुनाव में सपा ने मांगी थीं दो सीटें

वहीं,हरियाणा के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस से सपा ने भी दो सीटें मांगी थीं। लेकिन, कांग्रेस की हरियाणा इकाई सपा को कोई भी सीट न देने पर अड़ गई। कांग्रेस हाईकमान से भी कई बार की वार्ता के बाद भी सपा की बात नहीं बनी। उससे पहले यही स्थिति मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हो चुकी है। सपा सूत्रों का कहना है कि जब अपने प्रभाव वाले राज्यों में कांग्रेस, सपा के साथ साझेदारी के लिए तैयार नहीं है, तो यूपी में भी कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं है।

क्या न के बराबर है संभावना ?

लोकसभा चुनाव ने बाद से समाजवादी पार्टी एक नए रूप में नज़र आ रही है। क्या सपा नेतृत्व बड़ा दिल दिखाते हुए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कुछेक सीटें देने के लिए ऐन वक्त पर राज़ी तो नहीं हो जाएगा? यह सवाल पूछे जाने पर अखिलेश यादव के एक करीबी नेता बताते हैं कि इसकी संभावना न के बराबर है। वे अपनी पहचान छुपाने के अनुरोध के साथ बताते हैं कि यूपी में कांग्रेस और सपा अलग-अलग चुनाव लड़ें, यही सपा के ज्यादा हित में है।

यह भी पढ़े: फिर उलझी महालक्ष्मी मर्डर केस की गुत्थी, पहले पति, फिर अशरफ, अब तीसरे पर शक लेकिन उसने की आत्महत्या

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें