Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अयोध्या में चमत्कार: विलुप्त प्रजाति के गिद्ध दिखने लगे जटायु राज के वंशज !

अयोध्या में भगवान राम आने वाले हैं लेकिन उससे पहले जटायु यहां पहुंच गए हैं। कभी भगवान राम को माता सीता का पता जटायु ने ही बताया था। अब इसे महज संयोग कहें या फिर चमत्कार, त्रेतायुग में मां सीता को बचाने लिए अपने प्राण को दांव पर लगाने वाले जटायु पक्षी जो पूरी तरह से विलुप्त हो गए थे, वे अचानक अयोध्या में मंडराने लगे हैं। अयोध्या में भगवान राम का जहां मंदिर बन रहा है, वहां जटायु पक्षियों को अचानक से देखकर हर कोई हैरान है। जब से ये तस्वीरें सामने आई हैं, पूरा देश इस चमत्कार से भौंचक्का है कि अचानक से भगवान के आगमन के समय ही क्यों और कैसे ये जटायु पक्षी अयोध्या पहुंचे हैंँ। इसके पहले तो अयोध्या क्या पूरे यूपी में और देश के तमाम राज्यों में ये पक्षी कहीं नहीं दिख रहे थे।

- Advertisement -

जटायु जो गिद्धों की प्रजाति वाले पक्षी हैं, उनकी संख्या लगातार कम हो रही हैं। इन्हें लुप्त प्रजाति के पक्षियों में शामिल किया गया है। लेकिन अब ये पक्षी अचानक से अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र के जंगलों में दिखने लगे हैं और ये वीडियो देखककर आप भी हैरान रह जाएंगे। आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि इतने दिनों से जिन पक्षियों को अयोध्या में किसी ने नहीं देखा आखिर वे अचानक उसी समय पर कैसे अयोध्या आ गए, जब भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। आप सबको मालूम है कि 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी और उससे पहले ऐसा लग रहा है जैसे प्रभु की अगुवाई के लिए जटायु राज खुद अपने वंशजों के साथ यहां पहुंच गए हों। ये अद्भूत चमत्कार देखकर हर कोई हैरान है। कोई इसे भगवान का चमत्कार कह रहा है तो वहीं कुछ लोग इसे महज संयोग करार दे रहे हैं लेकिन वजह चाहें जो हो, पूरे देश में चर्चा तो इसी बात की है कि भगवान के आने से पहले जटायु राज अयोध्या पहुंच चुके हैं। आपकी क्या राय है, कमेंट में बताइए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें