Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

2024 लोकसभा चुनाव: इंडिया गठबंधन को एक और बड़ा झटका, भाजपा के साथ जा सकते हैं जयंत चौधरी, RLD को 4 सीटों का ऑफर

यूपी की सियासत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी NDA गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। खबरों के मुताबिक, भाजपा ने उत्तर प्रदेश में RLD को 4 लोकसभा सीटों की पेशकश की है। इसके बाद से चर्चाएं तेज हो गई है कि RLD और सपा का गठबंधन टूट सकता है।

- Advertisement -

 

इस साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की हैट्रिक रोकने की तैयारी में जुटे INDIA गठबंधन को एक और बड़ा झटका लगने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार BJP ने जो चार लोकसभा सीटें RLD को ऑफर की हैं, उन सीटों में कैराना, बागपत, मथुरा और अमरोहा का नाम शामिल है। वहीं, सपा ये चाहती थी कि उसके उम्मीदवार मुजफ्फरनगर, कैराना और बिजनौर की लोकसभा सीटों पर RLD के सिंबल पर चुनाव लड़ें। इसे लेकर RLD और सपा का गठबंधन टूट सकता है। 

 

आपको बता दें कि काफी समय पहले ही जयंत चौधरी और अखिलेश यादव की लखनऊ में हुई बैठक के बाद सात सीटों पर चुनाव लड़ने की बातचीत हो गई थी। इसमें से बागपत, मुजफ्फरनगर , कैराना,मथुरा और हाथरस तो तय हैं लेकिन दो सीटों को लेकर आपसी सामंजस्य नहीं बन पा रहा था। यह नहीं क्लियर हो रहा है कि अमरोहा ,बिजनौर, मेरठ ,नगीना और फतेहपुर सीकरी में से कौन सी दो सीट RLD को दी जाएगी।

 

दरअसल, मुजफ्फरनगर सीट पर उम्मीदवार को लेकर आरएलडी और समाजवादी पार्टी में खींचातानी थी। सपा चाहती है की हरेंद्र मलिक को वहां से लोकसभा का चुनाव RLD के सिंबल पर लड़ाया जाए। RLD के कई स्थानीय नेता इसका विरोध कर रहे हैं। वे लोग नहीं चाहते कि मुजफ्फरनगर सीट से हरेंद्र मलिक चुनाव लड़ें। कारण, यह बताया जा रहा है कि हरेंद्र मलिक जब कांग्रेस में हुआ करते थे तब से चौधरी परिवार की बगावत करते रहे हैं और मुजफ्फरनगर सीट चौधरी परिवार के लिए बेहद अहम सीट मानी जाती है।

 

 

यूपी में 2018 उपचुनाव से सपा आरएलडी साथ में

बता दें कि यूपी में RLD और सपा का गठबंधन साल 2018 के कैराना लोकसभा उपचुनाव से बना है। कैराना लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपनी नेता तबस्सुम हसन को RLD के सिंबल पर चुनाव लड़ाया था। इस उपचुनाव में तबस्सुम हसन की बहुत शानदार जीत हुई थी। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। तब समाजवादी पार्टी ने RLD को तीन सीटें दी थीं, लेकिन आरएलडी को किसी भी सीट पर जीत नहीं मिली। हालांकि समाजवादी पार्टी 5 सीट अपने नाम करने में सफल रही। वहीं, बसपा ने दस सीटों पर जीत दर्ज की थी. साल 2022 का विधानसभा चुनाव भी समाजवादी और आरएलडी ने मिलकर लड़ा था। पिछले चुनाव में सपा ने RLD को 33 सीटें दी थीं. इनमें से RLD ने नौ सीटों पर अपनी जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें