Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

UP.Rampur News ;प्रेम प्रसंग में युवक ने की लड़की की हत्‍या , फिर खुद को मारी गोली !

UP.Rampur News ;उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है जहा शनिवार को सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। फिर उसने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर लड़की के परिजन आ गये। आनन-फ़ानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है

- Advertisement -

 

 

 

लड़की के परिवार वालों का कहना है कि शनिवार रात करीब 11:30 बजे लड़के ने घर का दरवाजा खटखटाया. दरवाजा बेटी ने खोला. दरवाजा खोलते ही लड़के ने लड़की के सिर में गोली मार दी. इसके बाद लड़का घर के बाहर आया और खुद को भी कनपटी में गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर हम लोग दरवाजे पहुंचे, तो देखा बेटी खून से लथपथ तड़प रही थी. बेटी से 10 फीट दूरी लड़का भी गिरा पड़ा था

 

 

 

मामला शहर के पॉश इलाके ईदगाह का है। मृतक लड़की का नाम तैयबा (18) है। उनकी दो बहनें और 3 भाई हैं। एक माह पहले उसके पिता का निधन हो गया था। वहीं मृतक लड़के का नाम तालिब (20) है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। तालिब और तैयबा के घरों के बीच की दूरी 100 मीटर है।

 

 

SP अशोक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रसंग का नजर आ रहा है। कॉल डिटेल और अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है कि तालिब ने ऐसा क्यों किया? पिस्टल लड़के के पिता की है, जो लाइसेंसी है। उन्होंने संभावना जताई है कि मामला एकतरफा प्यार का हो भी सकता है।फ़िलहाल पुरे मलाल की जांच पुलिस कर रही है !

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें