Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Uttarakhand Avalanche: माणा में फंसे 4 मजदूरों की तलाश जारी, 50 में से 4 की मौत

Uttarakhand Avalanche: उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा क्षेत्र में शुक्रवार को हुए हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान तीसरे दिन भी जारी है। अब तक 50 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिनमें से 4 की उपचार के दौरान मौत हो गई है। राहत और बचाव कार्य के लिए सेना और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं, जबकि मौसम साफ होने पर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

- Advertisement -

माना क्षेत्र में हिमस्खलन के दौरान सीमा सड़क संगठन के 54 मजदूर फंसे थे, जिनमें से एक मजदूर कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश स्थित अपने घर सुरक्षित पहुंच गया। इस हादसे में घायलों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से माणा से बाहर लाने का कार्य भी शुरू हो गया है।

संचालन में मदद के लिए सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर भी भेजा गया है, और अन्य 7 हेलीकॉप्टर भी बचाव कार्य में जुटे हैं। जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने आशा जताई है कि जल्द ही बाकी लापता मजदूरों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

Also Read: Oscar 2025: हॉलीवुड की फिल्म ‘विकेड’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई, ऑस्कर 2025 में भी है दावेदार

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें