Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

देहरादून में महिला ने ऐसा क्या कहा? लेफ्टिनेंट कर्नल का हुआ कोर्ट मार्शल!

IMA में कार्यरत लेफ्टिनेंट कर्नल पर, एक महिला ने बिना सहमति के शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। लेफ्टीनेंट के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्यवाही की गई है। कोर्ट मार्शल के दौरान कर्नल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों स्वीकार कर लिया हैै। देहरादून IMA में सेवारत कर्नल के यहाँ पर काम करने वाली एक महिला क्लर्क से उसका अफेयर चलने लगा.जबकि कर्नल पहले से ही शादीशुदा था, उसकी पत्नी दो बच्चों को लेकर लखनऊ में रहती है। महिला के साथ सैन्य आरोपी ने शारीरिक संबंध भी बनाए।जबकि महिला क्लर्क भी शादीशुदा जिंदगी में रह रही थी।

- Advertisement -

 

 

 

जानकारी के मुताबिक महिला के आईवीएफ इलाज के समय कर्नल ने कई बार स्पर्म डोनेट किया था। इसके बाद कर्नल पर एक आरोप यह भी है कि महिला को अपनी पत्नी के रूप में दिखाने के लिए अनुचित तरीके से आश्रित कार्ड बनवाया था।सैन्य अधिकारी का जब तबादला आईएमए के बाहर हुआ, तो महिला के साथ उनके संबंध वैसे नहीं रहे जैसे पहले हुआ करते थे। सैन्य आरोपी का साथ छूटने के बाद महिला ने अधिकारी पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। और उच्च सैन्य अधिकारियों को भी इस पूरे मामले की जानकारी दी। अधिकारी के खिलाफ इसी साल 11 अप्रैल को कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू हुई।

 

 

 

महिला के द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर जब जांच शुरू हुई तो अधिकारी ने सारे मामलों से अपना पल्ला झाड़ लिया। फिर बाद में जब महिला ने चैट, कॉल रिकॉर्डिंग जैसे साक्ष्य के तौर पर जांच के लिए सौंप दी।जिसके बाद अधिकारी ने सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया। इसके बाद कर्नल के खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।कर्नल को तीन संगीन आरोप में संलिप्त पाया है , पहला यह कि सेना के एक हवलदार की पत्नी के साथ संबंध बनाए। दूसरा आरोप है कि महिला के आइवीएफ ट्रीटमेंट के लिए स्पर्म डोनेट किया है। तीसरा उन्होंने महिला को अपनी पत्नी दिखा गलत तरीके से उसका आश्रित कार्ड बनवाया था।

 

 

 

जब 7 जून को कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया पूरी हुई तो जांच में कर्नल को दोषी करार दिया गया। सजा के तौर पर उनका मूल रैंक, बढ़ा वेतन और तीन साल के लिए वरिष्ठता रैंकिंग छीन ली गई। हालांकि, सेना की तरफ से अभी इस मामले में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है,

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें