Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

विनय श्रीवास्तव हत्याकांड: केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास पर FIR दर्ज !

विनय श्रीवास्तव हत्याकांड मामले में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर लाइसेंसी शस्त्र को रखने में लापरवाही और दुरूपयोग के मामले में दर्ज की गई है। विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल से उसके दोस्तों ने विनय की गोली मार कर हत्या की थी। ऐसे में विकास पर लाइसेंसी हथियार के साथ लापरवाही और उसके दुरूपयोग का मुकदमा दर्ज किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे के घर पर भाजपा कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या की गयी थी। जिस पिस्टल से विनय को गोली मारी गयी थी उसका लाइसेंस विकास किशोर के नाम पर था।

- Advertisement -

विनय श्रीवास्तव हत्याकांड: विकास ने पिस्टल के साथ लापरवाही बरती।

घटना के दौरान विकास घर पर नहीं थे। लेकिन विकास की पिस्टल तकिये के नीचे रखी थी। इसकी पुष्टि पुलिस जांच में की गयी। जब विनय का आरोपियों से झगड़ा हुआ तो पिस्टल आसानी से आरोपी अंकित के हाथ लग गई। इससे स्पष्ट होता है कि विकास ने पिस्टल के साथ लापरवाही बरती। जिसके चलते विनय को गोली मारी गई। विधि विशेषज्ञों के अनुसार यह शस्त्रधारक की जिम्मेदारी होती है कि वह शस्त्र को सुरक्षित स्थान पर रखे। जिससे उसका दुरुपयोग न किया जा सके। यह आर्म्स एक्ट-30 के तहत आता है।

आपको बता दें कि विकास किशोर भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष है। विकास किशोर केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा विधायक कौशल किशोर के बेटे हैं। विनय कुमार श्रीवास्तव की शुक्रवार तड़के गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। बता दें, विनय कुमार श्रीवास्तव बीते आठ साल से विकास किशोर के साथ रह रहा था। पुलिस का कहना है कि हत्या शराब के नशे में जुंआ खेलने को लेकर हुए विवाद में हुई। जिसमें पहले विनय का आरोपियों से झगड़ा हुआ। जिसमें हाथापाई के दौरान विनय की गोली मार कर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली है। बरामद पिस्टल जांच के लिए भेज दी गई है। फिंगर प्रिंट के नमूने भी लिए गए हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें