Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बिहार से बंगाल तक… कई राज्यों में हिंसा, तनाव, आखिर क्यों बनी है ऐसी स्थिति, जानिए सबकुछ

देश के कई राज्यों में इस समय स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बिहार से लेकर बंगाल तक कई राज्य हिंसा की चपेट में हैं। कुछ राज्यों में इंटरनेट बैन करना पड़ा है तो कुछ जगह पुलिस की सख्ती बढ़ानी पड़ी है।

- Advertisement -

 

रामनवमी के मौके पर देश के कई राज्यों में हिंसा की घटनाएं देखने को मिली थी। हालांकि, पांच दिन के बाद भी कई जगहों पर माहौल अभी भी तनावपूर्ण है। इनमें बिहार का सासाराम, बंगाल का हुगली और झारखंड का साहिबगंज शामिल हैं। इनमें कई जगहों पर तो इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। साथ ही स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

 

पश्चिम बंगाल के गृह विभाग ने हुगली के रिशरा और महेश इलाकों में रविवार रात 11 बजे से सोमवार रात 11 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। इसके अलावा ताजा स्थिति को देखते हुए कुछ जगहों पर यातायात भी प्रतिबंधित है। इस बीच बीजेपी नेता दिलीप घोष ने बताया कि हुगली के पुरशुरा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक बिमन घोष पथराव में घायल हो गए हैं।

 

बिहार के सासाराम में सोमवार को धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि ये धमाका सुबह चार बजे हुआ। इसकी आवाज इतनी तेज थी कि लोग भी दहशत में आ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसएचओ संतोष कुमार ने कहा हमें तेज आवाज के बारे में पता चला, जो स्थानीय लोगों ने सुनी थी, जब हम मौके पर गए तो हमने पाया कि यह आवाज एक पटाखे से संबंधित थी। इसके अलावा और कुछ नहीं है।

 

उधर, झारखंड के साहिबगंज में अराजक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। जानकारी के अनुसार, साहिबगंज के पटेल चौक पर स्थित भगवान हनुमान की प्रतिमा को किसी अज्ञात ने खंडित कर दिया है। हालांकि, किसी ने इस घटना को होते नहीं देखा है, लेकिन इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें