Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अब सचिन के 49 शतक से बस एक कदम दूर हैं विराट, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

क्रिकेट की दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार हो चुके विराट कोहली अब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के काफी करीब पहुंच गए हैं। सचिन के रिकॉर्ड से अब वो सिर्फ एक कदम दूर हैं। कोहली ने अपने वनडे करियर का 48वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 78वां शतक लगाया। वनडे में सबसे ज्यादा 49 शतक तेंदुलकर के नाम हैं। कोहली ने विश्व कप में अपना तीसरा शतक लगाया है। उन्होंने टूर्नामेंट में आठ साल बाद सैकड़ा जड़ा है।

- Advertisement -

विराट ने पिछली बार शतकीय पारी पाकिस्तान के खिलाफ 2015 में एडिलेड के मैदान पर खेली थी। उससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ 2011 में शतक लगाया था। विराट ने इस मैच में शतक लगाकर भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन की बराबरी कर ली। वह भारत के लिए वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा इस मामले में सात शतक के साथ शीर्ष पर हैं।

विराट कोहली के पुणे में वनडे मैचों में 500 रन पूरे हो गए। वह भारत के एक मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर थे ही और अब दूसरे नंबर पर भी आ गए। कोहली के विशाखापट्टनम में 587 रन हैं और पुणे में अब 551 रन हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर के बंगलूरू में 534 और ग्वालियर में 529 रन हैं। तेंदुलकर के नाम कोलकाता में 496 रन हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 77वां रन बनाते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26 हजार रन पूरे कर लिए। वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के क्लब में शामिल हो गए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें