Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

विराट का जबरा फैन: शादी के लिए 71वें शतक का किया था इंतजार, जानें अब क्यों हो रहा वायरल

विराट कोहली का एक जबरा फैन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वही शख्स है जिसने कसम खाई थी कि विराट जब तक 71वां शतक नहीं बना लेते हैं, वह शादी नहीं करेगा। अब जब विराट ने 74वां शतक मार दिया है तो यह लड़का फिर वायरल होने लगा है।

- Advertisement -

 

दरअसल, पिछले साल अप्रैल के महीने में ये फोटो काफी वायरल हुई थी। इसके बाद कोहली ने बीते साल सितंबर के महीने में अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप–टी20 में अपना 71वां शतक बनाया था। अब अमन ने एक फोटो शेयर कर दावा किया कि उसकी शादी हो गई है।

 

जिस दिन हुई थी शादी, उसी दिन लगा दी सेंचुरी

सबसे कमाल की बात तो ये कि जिस दिन (15 जनवरी 2023) अमन की शादी हुई थी, उसी दिन विराट कोहली ने सेंचुरी लगा दी। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ 166 रन की पारी खेली। अमन के पोस्ट के मुताबिक, यदि बात की जाए तो उसकी शादी जिस दिन हुई, उस दिन भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच खेला गया।

 

अब लोग इसे दे रहे हैं बधाई

फोटो शेयर करते हुए अमन ने लिखा कि मैंने सिर्फ 71वां शतक मांगा था लेकिन विराट ने मेरे खास दिन पर 74वीं सेंचुरी बना दी.’ अमन की ये तस्वीर काफी वायरल है और रीशेयर की जा रही है। लोग शादी की बधाई भी दे रहे है , और कह रहे है फैंस हो तो ऐसे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें