Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

वाघ -बकरी चाय के मालिक पराग देसाई की मौत, आवारा कुत्तों के हमले से बचने में हुआ हादसा।

वाघ -बकरी चाय के मालिक पराग देसाई की 22 अक्टूबर देर रात मौत हो गयी। आवारा कुत्तों के हमले से बचने के दौरान पराग देसाई को गिरने से चोट लग गयी। उनके सर में गंभीर चोट लग गयी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती करने पर ब्रेन हेमरेज का पता चला। सात दिनों तक उनका इलाज चला जिसके बाद रविवार को दौरान उनकी मौत हो गयी।

- Advertisement -

आपको बता दें, वाघ-बकरी चाय के मालिक पराग देसाई अहमदाबाद में रहते थे। 15 अक्टूबर के दिन वो वॉक के लिए घर से निकले थे। इस बीच उन्हें सड़क के कुत्तों ने दौड़ा दिया। कुत्तों से बचने के लिए पराग देसाई भागे और जमीन पर गिर पड़े। अचानक गिरने से उनके सर पर गंभीर चोट आयी। जिसके बाद आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें शहर के जाइडस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों ने बताया कि सर में चोट लगने से उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया। इसके बाद सात दिनों तक उनका इलाज चला। लेकिन 22 अक्टूबर को देर रात पराग देसाई की मौत हो गयी।

वाघ-बकरी चाय देश की बड़ी चाय कंपनियों में से एक है। पराग देसाई के पिता रसेस देसाई वाघ-बकरी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। पराग देसाई वाघ-बकरी चाय समूह के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर थे। पराग देसाई की उम्र महज 49 साल थी। पराग सेल्स, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट का काम देखते थे। रविवार देर रात आवारा कुत्तों से बचने के दौरान हुए हादसे में उनकी मौत हो गयी।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें