Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

वैगनर ग्रुप चीफ की प्लेन-क्रैश में मौत, पुतिन के खिलाफ की थी बगावत !

Russia: प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन की प्लेन-क्रैश में मौत हो गई। न्यूज़ एजेंसी रायटर्स ने रुसी न्यूज़ एजेंसी TASS के हवाले से यह खबर दी है। वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन ने जून में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत की। जानकारी के अनुसार यह क्रैश मॉस्को के उत्तरी इलाके में बुधवार दोपहर को हुआ। इस प्लेन क्रैश में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। रूस की सिविल ऐविएशन अथॉरटी ने बस इतनी ही जानकारी दी कि प्रिगोजिन का नाम मरने वालों में शामिल है।

- Advertisement -

दो माह पूर्व रुसी सेना के खिलाफ किया था विद्रोह। 

जानकारी अनुसार यह एम्बरर एयरक्राफ्ट मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था। वैगनर चीफ प्रिगोजिन के अलावा अन्य अधिकारी भी विमान में सवार थे।इस प्लेन में प्राइवेट आर्मी के को-फाउंडर और पूर्व रुसी स्पेशल फोर्स कमांडर दमित्री उत्किन भी सवार थे। प्रिगोजिन ने दो माह पूर्व रुसी सेना के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था। साथ यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे अपने निजी सैनिकों को वापस बुलाने का आदेश दिया था। जिस कारण इस क्रैश को लेकर तरह तरह की आशंकाएं जतायी जा रहीं हैं।

जून में येवगेनी प्रिगोजिन ने राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ बगावत की थी। जिसके बाद पुतिन ने प्रिगोजिन को ‘गद्दार’ कहकर उनकी आलोचना की थी। लेकिन कुछ समय बाद पुतिन ने प्रिगोजिन के खिलाफ सारे आरोप वापस ले लिया था। विद्रोह के बाद प्रिगोजिन को बेलारूस जाने की अनुमति दे दी गयी थी। लेकिन ये साफ नहीं है कि वे कब और कैसे रूस वापस पहुंचे।

रूस की सरकारी एजेंसी ‘तास’ ने आपात अधिकारी के हवाले से बताया कि विमान में तीन पायलट और सात यात्री सवार थे। विमान मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था। राजधानी से 100 से अधिक किलोमीटर दूर त्वेर क्षेत्र में निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। निजी विमान ने बुधवार शाम मॉस्को से उड़ान भरी और कुछ मिनट बाद ही उससे संपर्क टूट गया। जानकारी यह है कि संपर्क किसी ग्रामीण क्षेत्र में टूटा। जहां आसपास कोई भी हवाई क्षेत्र नहीं था कि प्लेन को सुरक्षित उतारा जा सके।

बता दें कि गर्माजापोवा ने हाल ही में वैगनर प्रमुख की मौत की आशंका जताई थी। गर्माजापोवा, येवगेनी प्रिगोजिन के साथ अंडर कवर खोजी रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं।

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें