Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

World Cup: अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, खतरे में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया, प्वाइंट टेबल देखें

विश्व कप 2023 का रोमांच अब बढ़ गया है। रविवार को एक रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से हरा दिया। यह इस विश्व कप का पहला सबसे बड़ा उलटफेर रहा। इस हार के बाद इंग्लैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता अब कठिन हो गया है। अब उसे बाकी सभी मैचों को जीतना होगा। उधर, ऑस्ट्रेलिया पहले ही अंंकतालिका में सबसे नीचे है।

- Advertisement -

 

इस बार विश्व कप 10 टीमों के बीच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जा रहा है। लीग राउंड में एक टीम बाकी नौ टीमों से भिड़ेगी और अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। 2019 में भी इसी फॉर्मेट में विश्व कप खेला गया था और तब भारत अंक तालिका में शीर्ष पर रहा था। भारत ने सात मैच जीते थे। ऐसे में इंग्लैंड के लिए एक या दो और हार उनके लिए सेमीफाइनल का रास्ता बेहद मुश्किल कर सकती है।

 

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की पारी 49.5 ओवर में 284 रन पर सिमट गई। रहमनुल्लाह गुरबाज ने 57 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्के की मदद से 80 रन की पारी खेली। वहीं, इक्राम अलिखिल ने 58 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद को तीन विकेट मिले। जवाब में इंग्लैंड की पारी 40.3 ओवर में 215 रन पर सिमट गई। हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट लिए।

 

रोहित शर्मा की भारतीय टीम फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसने अभी तक तीन में से तीनों मुकाबले जीते हैं। पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से, दूसरे मैच में अफगानिस्तान को आठ विकेट से और तीसरे मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था। भारत के फिलहाल तीन मैचों में छह अंक हैं और उसका नेट रन रेट +1.821 है। दूसरे स्थान पर तीन मैचों में तीन जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम है। टीम के छह अंक हैं और उसका नेट रन रेट +1.604 है। तेम्बा बावुमा की दक्षिण अफ्रीकी टीम का नेट रन रेट +2.360 के साथ फिलहाल सबसे ज्यादा है। यह टीम तीसरे नंबर पर है।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें