Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पांच राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी, यूपी में और बढ़ेगी ठिठुरन, छाया रहेगा कोहरा

मौसम में तेजी से बदलाव जारी है। देश के कई हिस्सों में अचानक से पारा गिरा है और कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में अभी और ठिठुरन बढ़ना है। मौसम विभाग ने पांच राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। कुछ राज्यों में बारिश के भी आसार हैं।

- Advertisement -

 

 

दिल्ली, पंजाब और हिमाचल समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है। मैदानी इलाकों में कोहरा इस कदर छाया है कि विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम हो गई है। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दे रही हैं।

 

 

कल से शीतलहर बढ़ने की आशंका

देश में 21 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने को अगले पांच दिनों तक हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। सुबह के समय हवा की रफ्तार भी तेज होगी।

 

आज यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ मध्यम कोहरा रहने की भविष्यवाणी की गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें