Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

विवियन डीसेना की पार्टी में क्यों नहीं आए करणवीर मेहरा? पत्नी नूरन एली ने किया खुलासा !

हाल ही में ‘बिग बॉस 18’ के रनर-अप विवियन डीसेना ने अपनी सक्सेस पार्टी का आयोजन किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। हालांकि, इस पार्टी में करणवीर मेहरा और उनके करीबी दोस्त चुम दरांग, शिल्पा शिरोडकर, दिग्विजय राठी जैसे लोग नदारद रहे। विवियन डीसेना की पत्नी नूरन एली ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि करणवीर को पार्टी में क्यों नहीं बुलाया गया था।

- Advertisement -

नूरन ने पैपराजी से बातचीत करते हुए खुलासा किया कि यह एक सरप्राइज पार्टी थी, जिसे उन्होंने अपने पति की सफलता के जश्न के रूप में होस्ट किया था। उन्होंने बताया, “मैंने करण को इनवाइट नहीं किया क्योंकि यह एक सरप्राइज पार्टी थी और मैंने केवल उन्हीं लोगों को आमंत्रित किया जो हमें पसंद करते हैं।”

विवियन और करणवीर के बीच बिग बॉस के घर से ही संबंधों में तनाव था, जो अब भी जारी है। नूरन एली ने यह साफ किया कि इसमें विवियन की कोई गलती नहीं है और यह पूरी तरह से उनकी व्यक्तिगत पसंद थी।

इस पार्टी में विवियन के करीबी दोस्त दिग्विजय राठी को तो इनवाइट किया गया था, लेकिन वे व्यक्तिगत कारणों की वजह से पार्टी में शामिल नहीं हो पाए। वहीं, ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विशाल पांडे, ‘बिग बॉस 17’ की अंकिता लोखंडे और विक्की जैन जैसे सितारे भी पार्टी में शामिल हुए थे।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें