Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसी एक और घटना: शव के टुकड़े फ्रिज में रखा, कई इलाकों में फेंके अंग, 2 गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर दहल गई है। श्रद्धा मर्डर जैसी हैवानियत एक बार फिर हुई है। लेकिन इस बार एक लड़के के शरीर के टुकड़े किए गए हैं। टुकड़ों को पहले फ्रिज में रखा गया और फिर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया गया। इस मामले में अब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

 

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझा लिया है। बताया जा रहा है कि पाडंव नगर के रहने वाले एक युवक की लाश को एक घर में काटकर उसे फ्रीज में रखा गया था। जिसके बाद हत्यारे रोजाना शव के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंक देते थे।

 

मां-बेटे ने मिलकर दिया था घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, कत्ल की इस खौफनाक वारदात को मां-बेटे ने मिलकर अंजाम दिया था। इन्होंने अपने घर में शव के टुकड़े कर फ्रीज में छुपाकर रखते थे और फिर उसे पाडंव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

अवैध संबंधों से परेशान था परिवार

गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम पूनम और दीपक हैं। पुलिस के मुताबिक, ये मानव अंग अंजन दास के थे। दरअसल, आरोपित पूनम जहां अंजन दास की पत्नी है तो दीपक सौतेला बेटा है। दोनों पर अंजन की हत्या का आरोप है। अंजन दास के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। उसे शराब में नशे की गोलियां मिलाकर पिलाई गई थी, उसके बाद हत्या कर चाकू से शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर कई जगह फेंक दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, पूनम ने भी कई शादियां की थी।

 

बहू पर भी रखता था गलत नजर

पुलिस जांच में गत 30 मई को मानव अंग मिले थे। इस मामले में पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले थे, जिसके आधार पर जांच करते हुए छह माह बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस अंजन दास का डीएनए प्रोफाइलिंग कराएगी। जानकारी के मुताबिक, अंजन दास पर संदेह था कि वह अपने सौतले बेटे दीपक की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। दीपक दरअसल, पूनम के पहले पति कल्लू का बेटा है। पत्नी पर गलत नजर रखने से दीपक अपने सौतले पिता अंजन दास से बहुत खफा था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें