Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अवैध खनन पर नकेल कसने वाली महिला अफसर की गला रेतकर हत्या।

कर्नाटक के बेंगलुरु में महिला भूविज्ञानी की गला रेतकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक 43 वर्षीय प्रतिमा की हत्या गला घोटने और गला रेतने से हुयी है। प्रतिमा ने हाल ही में अवैध खनन और रेत माफिया पर नकेल कसा था। उनकी हत्या दक्षिण बेंगलुरु के उनके आवास में हुयी है। पुलिस अधिकारीयों का मानना है कि प्रतिमा की हत्या शनिवार रात को हुई। साथ ही हत्या में किसी करीबी के शामिल होने का संदेह है। इससे पहले मामला तूल पकडे, मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिये हैं।

- Advertisement -

 

फ्लैट में नहीं मिले लूटपाट के निशान 

जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह प्रतिमा शनिवार को रात करीब 8 बजे अपने ड्राइवर के साथ घर पहुंची। जिसके बाद उनका ड्राइवर अपनी बाइक से घर लौट गया। इसके बाद जब शनिवार देर रात और रविवार सुबह प्रतिमा के भाई को फ़ोन का कोई जवाब नहीं मिला, तो वह सीधे प्रतिमा के घर पहुंचे। जहां उन्हें प्रतिमा की हत्या की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची। फ्लैट में किसी भी प्रकार की लूटपाट के निशान नहीं है, न ही घर में जबरन घुसने के निशान हैं। ऐसे में पुलिस को संदेह है कि प्रतिमा की हत्या उनके किसी करीबी ने की है।

मामले में पुलिस कई एंगल से जाँच कर रही है। क्योंकि प्रतिमा अवैध खनन के खिलाफ उनकी कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर रही थीं। इसके अलावा प्रतिमा का एक संदिग्ध पारिवारिक विवाद है। पुलिस दोनों ही ऐंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि यह तो तय है कि प्रतिमा की हत्या में कोई करीबी ही शामिल है। क्योंकि घर में फोर्सफुली घुसने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। फ्लैट का दरवाजा बकायदा बंद था। अंदर कोई भी सामान अस्त-व्यस्त नहीं था। प्रतिमा बेंगलुरु में रहती थीं, जबकि उनके पति शिवमोग्गा में रहते हैं। हालांकि उनके पति के साथ किसी भी प्रकार के विवाद की कोई सूचना नहीं है। प्रतिमा का बेटा 10वीं का छात्र है।

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें