मुंबई से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में रविवार रात एक दुखद घटना घटी। फ्लाइट के उड़ान भरते ही 89 वर्षीय महिला यात्री सुशीला देवी की तबियत बिगड़ गई, जिसके कारण फ्लाइट को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार, सुशीला देवी मुंबई के मिर्जापुर जिले की रहने वाली थीं और फ्लाइट के टेक-ऑफ के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। रात 10 बजे के आसपास एयरलाइंस ने फ्लाइट को चिकलथाना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंड करवा लिया।
फ्लाइट के उतरने के तुरंत बाद मेडिकल टीम चेकअप के लिए पहुंची, लेकिन तब तक महिला यात्री की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया और फ्लाइट को फिर से वाराणसी के लिए रवाना कर दिया।
इंडिगो एयरलाइंस ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए महिला यात्री के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।