Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पंजाब: गुरुद्वारे में महिला पी रही थी शराब, मार दी गोली, हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के पटियाला से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां गुरुद्वारा परिसर में शराब का सेवन कर रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब परिसर की है। बताया जा रहा है कि 33 वर्षीय परमिंदर कौर गुरुद्वारा परिसर में सरोवर के किनारे शराब का सेवन कर रही थी।

- Advertisement -

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुद्वारे के सेवादार ने युवती को मना किया तो उसने बोतल तोड़कर सेवादार की बाजू पर मार दी। इस दौरान भीड़ इकट्ठा हो गई। युवती को गुरुद्वारा प्रबंधक के कक्ष में ले जाया गया, जहां साथ खड़े एक व्यक्ति ने पिस्टल निकाली और चार गोलियां युवती पर चला दीं। पुलिस ने पटियाला के अर्बन एस्टेट में रहने वाले आरोपी निर्मलजीत सिंह सैनी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी प्रॉपर्टी डीलर है और वह रोजाना गुरुद्वारा साहिब आता था। श्रद्धालु सागर मल्होत्रा भी फायरिंग में घायल हुआ है। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने किस कारण महिला को गोली मारी, यह अभी जांच का विषय है। यह संवेदनशील मामला है। घटना की जांच के बाद ही आधिकारिक रूप से बयान जारी किया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें