Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पुरानी पेंशन मामले में महिला अधिकारी करेंगी लखनऊ और दिल्ली में प्रदर्शन..!

लखनऊ : पुरानी पेंशन आंदोलन को तेज़ करने के लिए 30 जुलाई को महिला अधिकार सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है ताकि महिलाये भी पुरानी पेंशन के आंदोलन में तेज़ी से हिस्सा ले सके। पिछले दिनों अटेवा- पेंशन बचाओ मंच के सम्मलेन में इसको लेकर फैसला किया गया था।

- Advertisement -

इस बारे में अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु का कहना है कि पुरानी पेंशन को लेकर अब पूरे देश के कर्मचारी आंदोलन की राह पर हैं। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल होने के बाद अटेवा पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है और शिक्षक व कर्मचारी इसे हर हाल में लेकर रहेगा।

पुरानी पेंशन को लेकर पूरे प्रदेश में अटेवा की तरफ से 15 जुलाई को सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक शिक्षक और कर्मचारियों को सदस्य बनाना है ताकि आंदोलन को और अधिक मजबूत किया जा सके। चिकित्सा एवं स्वास्थ महासंघ के उपाध्यक्ष श्रवण सचान ने कहा कि आज पूरे देश में अटेवा द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन का ही परिणाम है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, हिमांचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल हुई है।

लुआक्टा के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि 1 अक्टूबर को नै दिल्ली में होने वाली रैली के लिए तैयारियां तेज़ कर दी गयी हैं। जिसमें ये कोशिश की जायगी कि यूपी से भी बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी अपने हक के लिए दिल्ली पहुंचे। साथ ही इसमें बड़े स्तर पर महिलाओं की भागीदारी को भी सुनिश्चित की जायेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें