Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ बदल गई अंकतालिका, पाक की बढ़ेंगी मुश्किलें, देखें कौन टीम कहां पर है

वर्ल्ड कप का रोमांच बढ़ता जा रहा है। पहले अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया और अब ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज की है। श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने संकेत दे दिया है कि सबसे अधिक वर्ल्ड कपप जीतने वाली यह टीम अब फॉर्म में लौट आई है और ये टीम अगर लय पकड़ ली तो फिर रोमांच  बढ़ना और तय है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के साथ अंक तालिका में भी काफी बदलाव हुआ है।

- Advertisement -

 

ऑस्ट्रेलिया की टूर्नामेंट में वापसी ने अब अंक तालिका को रोमांचक बना दिया है और अंतिम चार में पहुंचने की जंग दिलचस्प हो गई है। अब तक तीन टीमें ऐसी हैं जिन्हें अब तक कोई टीम नहीं हरा सकी है। इसमें नंबर 1 पर भारत है, उसके बाद न्यूजीलैंड और फिर साउथ अफ्रीका। चौथे नबंर पर पाकिस्तान है लेकिन उसका रनरेट माइनस में है।

 

पाकिस्तान को अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से खेलना है। ऑस्ट्रेलिया फॉर्म में लौट आई है, ऐसे में पाकिस्तान के लिए राह आसान नहीं होगी। भारत का अगला मुकाबला बांग्लादेश से है। ऐसे में भारत के लिए उतनी मुश्किल नहीं है जितनी मुश्किल पाकिस्तान के लिए दिख रही है। पाकिस्तान के सामने अभी इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की भी चुनौती है। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किसी भी टीम को 6 या उससे अधिक मैच खेलने हैं।

 

ऑस्ट्रेलिया जो अब तक प्वाइंट टेबल में 10वें नंबर पर था अब 8वें नंबर पर पहुंच गया है। श्रीलंका की टीम तीनों मैच हार चुकी है। नीदरलैंड की टीम भी अपने दोनों मैच हार चुकी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें