Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

विराट नहीं, वर्ल्ड कप में ये खिलाड़ी बनाएगा सबसे अधिक रन, वीरेंद्र सहवाग का दावा

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने दावा किया है कि इस बार वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे अधिक रन विराट कोहली नहीं बल्कि कोई और खिलाड़ी बनाएगा। सहवाग के इस दावे को लेकर अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आखिर सहवाग ने किसका नाम लिया है चलिए आपको बताते हैं।

- Advertisement -

दरअसल, वीरेंद्र सहवाग को उम्मीद है कि वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में रहेंगे। ICC से बात करते हुए, ‘वीरू’ ने कहा कि सलामी बल्लेबाज विश्व कप के दौरान भारत में बहुत सारे रन बनाएंगे। सहवाग के मुताबिक इस बार फिर अपनी चमक बिखेरेगा। सहवाग ने कहा कि जब विश्व कप आता है तो रोहित का ऊर्जा स्तर और प्रदर्शन बढ़ जाता है।

सहवाग ने आगे कहा, “मैं रोहित शर्मा को चुनूंगा, क्योंकि जब विश्व कप आता है, तो उनकी ऊर्जा का स्तर, उनका प्रदर्शन बढ़ जाता है। इसलिए मुझे यकीन है कि वह बदलाव लाएंगे और वह खूब रन बनेंगे।”

रोहित के लिए 2019 विश्व कप अविश्वसनीय था। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष पर रहे। रोहित के बल्ले से रिकॉर्ड पांच शतक निकले थे। मौजूदा भारतीय कप्तान ने 9 मैचों में 81 की औसत से 648 रन बनाए और भारत प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचा था। रोहित ने इस साल खेल के सभी प्रारूपों में खेले गए 16 मैचों में 48.57 की औसत से 923 रन बनाए हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें