Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

खालिस्तानियों की धमकी: भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच के लिए 12 हजार सुरक्षाकर्मी, बम स्क्वॉड, एंटी ड्रोन सब मुस्तैद

वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले आतंकी साया मंडराने लगा है। खालिस्तानी आतंकियों की धमकी के बाद टीम इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।  एक DCP, एक SP, 4 PI, 5 PSI और 100 से अधिक पुलिस, सुरक्षाकर्मी, BDDS और CISF के जवान तैनात हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मुकाबला खेला जाना है।

- Advertisement -

 

एक समय टीम इंडिया के आने पर यहां 2 PCR वैन टीम की सुरक्षा में लगाई जाती थीं, लेकिन अब DCP से लेकर सैकड़ों पुलिसकर्मी लगे हुए हैं। टीम इंडिया की सुरक्षा का जिम्मा गुजरात पुलिस ने लिया है।

 

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भारत के साथ-साथ पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों का भी ध्यान रखा है। पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों के होटल हयात में ठहरने के अरेंजमेंट किए गए हैं। गुजरात पुलिस ने पिछले 2 दिनों से होटल के आसपास सुरक्षा पहरा सख्त कर दिया गया है।

 

होटल के आसपास भी पुलिस घेराबंदी कर दी गई है। इस होटल में केवल पाकिस्तान टीम और उनके मैनेजमेंट के सदस्य ही हैं। इस दौरान किसी अन्य व्यक्ति को होटल में प्रवेश की अनुमति नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था 15 अक्टूबर तक रहेगी। गुजरात पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए 14 अक्टूबर को अहमदाबाद शहर को नो-ड्रोन जोन घोषित किया है। इसके तहत ड्रोन, क्वाडकॉप्टर, संचालित विमान, माइक्रोलाइट विमान, हैंड ग्लाइडर, पैराग्लाइडर, पैरामोटर्स, गर्म हवा के गुब्बारे और पैराशूट उड़ाने पर बैन रहेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें